Categories: Politics

बरोदा उप-चुनाव में कांग्रेस मजबूत नहीं थी बल्कि हलके के लोगों की मजबूरी थी : अभय सिंह चौटाला

बरोदा हलके की जनता ने जिस प्रकार इनेलो को पहले की अपेक्षा अधिक वोट देकर पार्टी की हौंसला अफजाई की है, उसके लिए दीपावली के बाद पार्टी की ओर से बरोदा के मतदाताओं का उनके बीच जाकर आभार व्यक्त करेंगे, ये बात इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने बुधवार को तेजाखेड़ा फार्म पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।

बरोदा उप-चुनाव में कांग्रेस मजबूत नहीं थी बल्कि हलके के लोगों की मजबूरी थी : अभय सिंह चौटाला


उन्होंने कहा कि बरोदा उप-चुनाव में कांग्रेस मजबूत नहीं थी बल्कि हलके के लोगों की मजबूरी थी, क्योंकि मतदाताओं ने भाजपा को हराने के लिए ही कांगे्रस के प्रत्याशी को जिताया है। भाजपा ने तीन काले कृषि कानूनों से किसानों के हित पर कुठाराघात किया है, ऐसे में कहा जा सकता है कि मतदाताओं ने जिस प्रकार कृषि कानूनों के खिलाफ अपना निर्णय दिया वहीं मुख्यमंत्री के उस दावे की भी हवा निकाल दी जिसमें वे प्रदेश में समान रूप से विकास का दावा करते थे।

इनेलो नेता ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस भी जनता की झूठी वाहवाही बटोरने का काम कर रही है जबकि वास्तविकता यही है कि इस बिल के ड्राफ्ट कांग्रेस शासनकाल में ही तैयार किए गए थे। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीनों कृषि बिलों को लेकर कांग्रेस ने न तो सडक़ पर ही कोई आंदोलन किया और न ही विधानसभा में सरकार को घेरा बल्कि पीठ दिखाकर सदन से भागने का काम किया।


इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया और अनेक भौतिक संसाधनों का लोभ-लालच भी दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवी लाल द्वारा स्थापित की गई पार्टी है जो सदैव किसानों के हित के लिए लड़ती है और भविष्य में भी सडक़ से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं की बिजाई के बाद किसानों के आंदोलन में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बरोदा उपचुनाव के परिणामों से साबित हो गया है कि प्रदेश में भाजपा का ग्राफ गिरा है और लोगों ने प्रदेश की गठबंधन सरकार को नकारा है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा और बड़े पैमाने पर संगठन में बदलाव किया जाएगा। उसके बाद पूरे हरियाणा में व्यापक अभियान चलाकर दौरे किए जाएंगे और लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago