धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते है बरतन, ये 4 चीज़े खरीदना भी माना जाता है लाभकारी

दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज तक रहती है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबरे के साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है और भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। मान्यताएं हैं कि धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी की जाती है। धनतेरस के दिन बरतन खरीदना शुभ व लाभकारी माना जाता है।

धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते है बरतन :-

कथा के अनुसार कहाँ जाता है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था और वह अमृत मंथन से उत्पन्न हुई थी। जन्म के समय पर उनके हाथ में अमृत से भरा हुआ कलश था। यही कारण है कि धनतेरस के दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए बर्तन खरीदे जाते है।

धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते है बरतन, ये 4 चीज़े खरीदना भी माना जाता है लाभकारी

देश के सभी छोटे-बड़े बाजारों में बर्तनों की दुकानें सजी हुई होती है। लोग अपनी पसंद के अनुसार बर्तन खरीदते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस खास अवसर पर आप जिन वस्तुओं की खरीदारी करते हैं, उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है।

धनतेरस पर खरीदे ये 4 चीजें :-

कमल का फूल :-

कमल का फूल माँ लक्ष्मी जी को अति प्रिय है धनतेरस के दिन घर पर कमल का फूल लाना भी बहुत शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली व धनतेरस की रात लक्ष्मी पूजन के समय कमल का फूल माँ को अर्पित करना चाहिए। क्योकि कमल के फूल में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने की अद्भुद क्षमता होती है इससे घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता।

हल्दी खरीदना :-

धनतेरस के दिन हल्दी खरीदना बहुत ही शुभ होता है। हल्दी जिसे सभी शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है। धनतेरस के दिन यदि आप शुभ मुहूर्त पीली या काली हल्दी की गांठ खरीदकर इसे किसी कोरे कपडे में रखकर पूजा स्थल पर स्थापित कर देते है तो इससे साल भर धन का आगमन बना रहता है।

कौड़ियां खरीदना :-

धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदना भी शुभ माना जाता है। कौड़ियां माँ लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय है मान्यता है कि यदि धनतेरस के दिन कौड़िया खरीद कर रात्रि में इनकी पूजा कर के पीले रंग के कपडे में बांध कर इन्हें तिजोरी या फिर जहा आप पैसे रखते है वहाँ रखते हैं तो इससे साल भर आपको धनप्राप्ति होती रहती हैं।

नमक खरीदना :-

धनतेरस वाले दिन नमक खरीद कर घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है की इस दिन नमक की खरीदारी करने से घर में धन का आगमन और घर में सुख शांति का वास होता है। नमक घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाये रखता है इसीलिए इस बार सुख समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन नमक खरीदकर जरूर लाये।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago