Categories: Faridabad

आत्मनिर्भर केंद्र द्वारा लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सफल


मिशन जागृति द्वारा संचालित आत्मनिर्भर केंद्र जहां पर महिलाओं और लड़कियों को सिलाई, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा योग सिखाया जाता है वहां पर समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं जिससे लड़कियों और महिलाओं को उनके काम का पूरा हक मिले और उनकी कमाई भी हो।


आत्मनिर्भर केंद्र की मुख्य संचालिका और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनीता रानी ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों द्वारा करवा चौथ पर भी मेहंदी लगाने का प्रोग्राम किया गया जिसमें सेंटर की लड़कियों ने मेहंदी लगाकर अच्छी कमाई की यह आत्मनिर्भर केंद्र का पहला सफल प्रयास था

आत्मनिर्भर केंद्र द्वारा लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सफल

लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का इसी कड़ी में दूसरा सफल प्रयास आज दिनांक 12 नवंबर 2020 को किया गया जिसमें केंद्र की सभी महिलाओं और लड़कियों के साथ दीपावली उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।


जिला उपाध्यक्ष लता सिंगला ने बताया कि इस प्रोग्राम में एक रंगोली कंपटीशन भी रखा गया जिसमें करीब 25 लड़कियों ने भाग लिया इसमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज भी घोषित किए गए और उनको ईनाम भी दिए गए तथा बाकी सभी प्रतियोगियों को भी इनाम दिया गया।

इसके अलावा लड़कियों द्वारा बनाए गए दियों की एग्जिबिशन भी लगाई गई प्रोग्राम में आने वाले मेहमानों ने लड़कियों द्वारा बनाए गए दिए खरीद कर उनका हौसला भी बढ़ाया यह दूसरा सफल प्रयास रहा आत्मनिर्भर केंद्र का महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का।


तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़ की आर डब्ल्यू ए की टीम से आरडब्ल्यूए प्रधान बालकिशन वाली जी, संदीप बहादरपुर, दयाचंद शर्मा और अजय भाटी जी ने इस प्रोग्राम में भाग लिया और हमारी लड़कियों की रंगोली की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा बनाए गए दिए खरीद कर उनकी हौसला अफजाई भी की।

इस मौके पर आरडब्ल्यूए की टीम ने 1100 /= रुपए आत्मनिर्भर केंद्र को दान स्वरूप भी दिए तथा सभी लड़कियों के लिए जूते देने का वादा भी किया मिशन जागृति की पूरी टीम उनके इस सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद करती है और भविष्य में भी उनसे इसी तरह के सहयोग की आशा भी करती है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago