हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का निर्देश, प्राचीन धरोहरों और संस्कृति को दिया जाए बढ़ावा

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य की प्राचीन धरोहरों को पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर लाने की पहल करें । इसमें महाभारत काल से जुड़े धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, सिख साम्राज्य की पहली राजधानी लौहगढ़ या मोहनजोदड़ो व हड़प्पा से भी पहले की सभ्यता से जुड़ी धरोहरों को शामिल किये जाने की आवश्यकता है ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का निर्देश, प्राचीन धरोहरों और संस्कृति को दिया जाए बढ़ावा

मुख्यमंत्री आज पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा भारतीय डाक विभाग के सहयोग से प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल हरियाणा के राखीगढ़ी पर बनाए गए विशेष आवरण को जारी करने के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पौराणिक कथाओं व संस्कृति और इतिहास का अपना एक महत्व होता है। कोई भी देश व प्रदेश तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक वहां की युवा पीढ़ी को अपने इतिहास व संस्कृति की जानकारी नहीं होती।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 100 से अधिक ऐसे स्थल हैं, जिनका ऐतिहासिक व पौराणिक दृष्टि से महत्व है और ऐसे स्थलों का संरक्षण करने की दिशा में कार्य करना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति के महत्व और प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही ऐसे स्थलों को सहेज कर रखने और इन्हें विकसित करने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सिख साम्राज्य के प्रथम सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर ने मुगलों के अत्याचारों के विरुद्ध जो लड़ाई लड़ी थी, उसकी शुरुआत हरियाणा से ही हुई थी और उनकी राजधानी लौहगढ़, यमुनानगर को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की पहल की गई है। वहां पर एक संग्रहालय व मार्शल आर्ट स्कूल की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा, सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदिबद्री को भी भव्य रूप दिया जा रहा है।

पुरातत्व एवं संग्राहलय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनूप धानक ने विशेष कवर जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेष कवर जारी करने से हरियाणा राज्य में पुरास्थल के महत्व को चिहिन्त करने के लिए एक यादगार स्मारिक बनेगी। हरियाणा की अमूल्य धरोहर के रूप में यह स्थल पीढ़ियों की विरासत है।

मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन ने कहा कि राखीगढ़ी का संबंध हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सभ्यता से भी पुरानी सभ्यता से है, इसलिए इसका एक अलग महत्व है। इसकी खुदाई के दौरान जो अति प्राचीन वस्तुएं व अमूल्य कलाकृतियां मिली थी, उनसे पता चलता है कि आज का हरियाणा क्षेत्र उस समय बहुत उन्नत रहा होगा। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में संग्राहलय व व्याख्यान केंद्र स्थापित किया जा रहा है । उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया जिनकी पहल पर सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का गठन किया गया है, जो प्राचीन सभ्यता को विश्व के मानचित्र पर लाने की दिशा में काम कर रहा है।

पुरातत्व एवं संग्राहलय विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अशोक खेमका ने भी राखीगढ़ी पुरातात्विक स्थल पर विशेष आवरण जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, पुरातत्व एवं संग्राहलय विभाग की निदेशक श्रीमती मनदीप कौर, चंडीगढ़ सर्कल के मुख्य प्रधान डाकपाल श्री वी. के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago