पंजाब हरियाणा सरकार पर चला केजरीवाल का जादू, बात मानी तो खत्म हो जाएगा पराली का प्रदूषण

बढ़ता प्रदूषण राज्य सरकारों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। काफी मशक्कत और योजनाओं के बाद भी प्रदूषण को नियंत्रण में करना अत्यंत मुश्किल हो गया है। दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण ने न सिर्फ सरकार की बल्कि लोगों की भी मुश्किल है बढ़ा दी है। वायु प्रदूषण जिस तेज रफ्तार से बढ़ रहा है उससे वायु की गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।

पंजाब हरियाणा सरकार पर चला केजरीवाल का जादू, बात मानी तो खत्म हो जाएगा पराली का प्रदूषण

एक ओर वायु प्रदूषण के चलते सांस के रोगियों हृदय रोगियों और सांस संबंधी तकलीफ के मरीजों में इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बुजुर्गों गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की सेहत पर इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण के लिए टीमों का भी गठन किया था जो प्रदूषण के कारणों की स्टडी कर उन पर नजर नजर बनाए हुई थी।

इस योजना से भी कोई खास फायदा सरकार को नहीं देखने को मिला है इस बीच पराली जलाने से हर साल हवा में घुलने वाले जहर की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पहले ही काम कर रही है जिसमें किसानों को छिड़काव करने और पराली को खाद में तब्दील करने के उपायों से जागरूक किया जा रहा है। दिल्ली में किसानों ने पूसा डीकंपोजर का ट्रायल शुरू कर दिया है जिसके बेहद सकारात्मक नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

पूसा के वैज्ञानिकों की माने तो डीकंपोजर कैप्सूल को गुड़ और बेसन के साथ बोलकर खेतों में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी 4 कैप्सूल से कोई 25 लीटर घोल तैयार किया जा सकता है जो एक हेक्टर तक जमीन के लिए पर्याप्त है। खेतों में इसका छिड़काव करने से कुछ ही दिनों में पराली खाद में तब्दील हो जाती है।

इस फार्मूले का फायदा दिल्ली के किसान भरपूर तरीके से उठा रहे हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था (IARI) को पूसा इंस्टिट्यूट के नाम से भी जाना जाता है। जिसने इस फार्मूले की भूरी भूरी प्रशंसा की है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली से लगते पंजाब और हरियाणा की सरकारों ने अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह फार्मूला मान लिया तो अगले साल से पंजाब हरियाणा समेत दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण काफी कम हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago