पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पं. टेकचंद शर्मा ने विधायक नयनपाल रावत की कार्यशैली पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विधायक ने गांव जुन्हेड़ा में दो करोड़ की लागत से जिस ब्राह्मण चौपाल व बारात घर का उद्घाटन किया है,
उसे तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री से उन्होंने मंजूरी दिलाकर इसका कार्य शुरू करवाया था इसलिए वह विकास कार्याे का झूठा श्रेय न लेकर अपने प्रयासों से क्षेत्र का विकास करवाएं।

यहां जारी प्रेस बयान में टेकचंद शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी विधायक नयनपाल रावत ने गांव फतेहपुर बिल्लौच में उनके विकास कार्य का पत्थर हटाकर अपना पत्थर लगाकर उद्घाटन कर झूठी वाहवाही लूटी थी, जो कि उनकी औछी राजनीति को दर्शाता है।
उन्होंने विधायक रावत को नसीहत देते हुए कहा कि अगर वह क्षेत्र के विकास करवाने के लिए इतने ही गंभीर है तो वह सरकार से विकास कार्याे के लिए ग्रांट लाए, फिर उनका शिलान्यास व उद्घाटन करें न कि उनके द्वारा सम्पन्न विकास कार्याे का झूठा श्रेय ले।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…