Categories: Faridabad

इन गांव में 24 घंटे दी जाएगी बिजली ,जानिए क्या आपका गांव भी है इस सूची में शामिल

बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा है कि सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी, दादरी, गुरुग्राम आदि इलाकों में ट्यूबवेलों के लिए 10 घंटे बिजली दी जा रही है। प्रदेश के 4700 गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है तथा शेष गांवों में भी जल्द ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह शुक्रवार को सिरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित किये गए सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इन गांव में 24 घंटे दी जाएगी बिजली ,जानिए क्या आपका गांव भी है इस सूची में शामिल


उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध पर अंकुश लगेगा। इनकी मदद से अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने में भी ये कैमरे मददगार साबित होंगे।


कोरोना के संबंध में पूछे गए सवाल पर बिजली मंत्री ने कहा कि कोरोना विकास में एक स्पीड ब्रेकर है। सावधानी अपनाकर ही इससे बचा जा सकता है।
बिजली मंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश को नशा मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।


बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने जिला अधिकारियों से जिला में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और कहा कि जिला में विकास कार्यों को लेकर अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर यदि अप्रूवल में परेशानी आती है तो अधिकारी लगातार तालमेल बना कर बाधाओं को दूर करें। बैठक में बिजली मंत्री सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों से संबंधित विकास कार्यों व सीएम अनाउसमेंट कार्यों की समीक्षा भी की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago