Categories: Faridabad

अब और भी सक्रिय होगी पुलिस,महीने में एक दिन चारो ओर सड़को पर तैनात दिखाई देगी पुलिस

हमारी सेवा के लिए हर समय अग्रसर रहती है हमारी पुलिस। हर समय जनता की सेवा में लगी रहती है पुलिस फिर जाहे वो त्यौहार हो या अन्य कोई दिन। त्योहारों के समय भी अपने परिवार को छोड़कर पुलिस देश की सेवा में लगे रहते है सभी पुलिस कर्मी। त्योहारों के दौरान आतंकवादियों आतंक और भी अब्द जाता है। इसलिए हरियाणा पुलिस अपने काम के प्रति और भी जागरूक हो गयी है।

अब और भी सक्रिय होगी पुलिस,महीने में एक दिन चारो ओर सड़को पर तैनात दिखाई देगी पुलिस

हरियाणा पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के बीच भय बनाने व पुलिस-पब्लिक मैत्री को बढावा देने की एक और पहल के तहत 13 नवंबर, 2020 को राज्यभर में ’पुलिस उपस्थिति दिवस’ मनाया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन दीपावली पर्व के मद्देनजर अपराध की रोकथाम व शरारती तत्वों में भय पैदा करने के लिए अधिकतम पुलिस शाम 4 बजे से 10 बजे तक सड़कों और गलियों में गश्त पर रही। इस दौरान आमजन से पुलिस के साथ असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी साझा करने की भी अपील की गई।


उन्होने कहा कि इस विशेष अभियान के साथ नागरिकों, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए सड़कों पर पुलिस कर्मियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की गई। राज्य पुलिस बल ने इस दिन लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास भी किया। इसके अतिरिक्त, कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों के साथ सरकारी दिशानिर्देश भी साझा किए गए। पुलिस द्वारा बिना मास्क वालों को मास्क पहनने और उचित दूरी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।


पुलिस उपस्थिति दिवस पुलिस की एक नई पहल है जिसका आयोजन प्रत्येक माह दिन में नाके लगाकर, पैट्रोलिंग करके, पैदल गश्त बढाकर असामाजिक और शरारती तत्वों की रोकथाम के लिए किया जा रहा है। विर्क ने बताया कि यह दिवस महीने में एक बार आयोजित किया जाएगा। इस तरह का पहला दिवस 17 अक्टूबर, 2020 को आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 15000 पुलिस अधिकारी और जवानों की 2103 फुट पेट्रोल पार्टियाँ भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में गश्त करने के लिए सड़कों पर रही।


इस दौरान पुलिस की बढाई गई उपस्थिति के साथ 6188 गलियों, 1612 बाजार क्षेत्रों और 2679 अन्य स्थानों पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए कवर किया गया था। विर्क ने कहा कि डीजीपी हरियाणा मनोज यादव की दूरदर्शी सोच के अनुरूप पुलिस उपस्थिति दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिनकी देखरेख में हरियाणा पुलिस राज्य भर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago