अजब गजब:- जिस पंडित ने लगवाये थे सात फेरे, वही लेकर भाग गया दुल्हन

आये दिन सोशल मीडिया पर ऐसी अजीबोगरीब खबरें पढ़ने को मिल जाती है जिस पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। जी हां ऐसा मामला जिसे शौक हो जाएंगे। जिस पंडित ने लड़का लड़की की शादी करवाई उसी पंडित के साथ दुल्हन भाग गयी।

खबर पढ़कर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। जरा सोचिए पंडित का काम होता है शादी करवाना, फेरे दिलवाना अब पंडित ही ऐसा काम करे तो कैसा लगेगा। चलिए पूरा मामला बताते है।

अजब गजब:- जिस पंडित ने लगवाये थे सात फेरे, वही लेकर भाग गया दुल्हन

मध्य प्रदेश के विदिशा के सिरोंज शहर के टोरी बागरोद में एक दुल्‍हन के घर भाग जाने की खबर से हड़कंप मच गया। दुल्हन की शादी को केवल 15 दिन ही गुजरे थे।

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन पहली बार मायके आई थी और 23 मई की रात जब उसके परिवार वाले एक अन्‍य शादी समारोह में व्‍यस्‍त थे, तब वह उसी पंडित के साथ फरार हो गई जिसने उसकी शादी कराई थी।

वहीं बारात आने के बाद गांव में ही रहने वाले युवक विनोद महाराज ने उसके सात फेरे करवाए थे। विनोद गांव के ही मंदिर में पूजा-पाठ भी करता है। विवाह के बाद महिमा की विदाई हो गई और तीन दिन बाद मायके वापस लौटी। 23 मई की रात में गांव में एक शादी समारोह था। जिसमें विनोद को ही फेरे की रस्म अदा करवाना थी।

वह घर पर नहीं मिला तो लोगों ने उसे तलाशा लेकिन नहीं मिला। जानकारी के बाद युवती भी घर से गायब मिली। जब दोनों का पता नहीं चला तो 24 मई को युवती के परिजन गांव के सरपंच राजेश साहू के साथ सिरोंज थाने पहुंचे।

उन्होंने सिरोंज पुलिस को दिए आवेदन में घटना की जानकारी देकर फेरे करवाने वाले युवक पर संदेह भी जताया। मामले में सिरोंज पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज किया है। जिस युवक के साथ युवती गई है। आपको बता दे कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे है।

घटना वाले दिन से ही पूरा परिवार गायब है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मामले छानबीन में जुटी हुई है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago