अनोखा मामला: बच्चे के जबड़े में हो रहा था दर्द, डॉक्टरों ने की सर्जरी तो निकाले 526 दांत

चेन्नई से चौकाने वाला मामला सामने आया जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 7 साल के बच्चे के मुंह में कितने दांत होते हैं। आपका जवाब होगा 20 या 21। एक दो ऊपर नीचे हो सकते हैं। हो सकता है कि आप 32 दांत महज सात साल की उम्र में निकल आने की बात को भी मान लें लेकिन अगर हम आपको कहें कि चेन्नई के डॉक्टर्स ने एक सात साल के बच्चे के मुंह से 526 दांत निकाले।

क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे। जाहिर सी बात है नहीं करेंगे लेकिन आपको इस बात पर विश्वास करना होगा। आपको बता दे हैरानी की बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। इन दाँतों का पता डॉक्टरों को तब चला जब डॉक्टरों को उसके मुंह में एक बड़ा घाव दिखा।

अनोखा मामला: बच्चे के जबड़े में हो रहा था दर्द, डॉक्टरों ने की सर्जरी तो निकाले 526 दांत

वहीं डॉक्टरों ने बताया कि रविन्द्रनाथ जब तीन साल का था तब उसके माता-पिता को उसके चेहरे पर सूजन दिखाई दी। वे उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे छोटा बच्चा समझकर वापस भेज दिया।
हालांकि उम्र के साथ सूजन भी बढ़ गई तो माता पिता उसे सविता डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर आए।

यहां डॉक्टरों ने रविंद्रनाथ के पिता प्रभुदास को सर्जरी के बारे में समझाया। इसके बाद बच्चे को सर्जरी के लिए राजी करने में डॉक्टरों और पीजी के छात्रों को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

सर्जरी में करीब पांच घंटे का समय लगा। इसमें निचले जबड़े में स्थित इन छोटे दांतों के साथ एक थैलीनुमा संरचना होती है इसलिए इनको निकालने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है, इसके बाद डॉक्टरों ने इसकी सर्जरी की।

डॉक्टरों के अनुसार दांतों के इस अस्वाभाविक विकास की वजह मोबाइल टावर से होने वाला रेडिएशन भी हो सकता है। डॉक्टर पी सेंथिलनाथन ने इस कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी दी। जबड़े से इन छोटे-छोटे दांतों को निकालने में चिकित्सकों को पांच घंटे का वक्त लगा।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago