बिजली लाइनों को शिफ्ट करने से बच रहा है निगम, दिया जा रहा है छज्जों को तोड़ने का नोटिस

फरीदाबाद में 7.5 हजार मकान निगम के निशाने पर हैं। बताया जा रहा है कि इन मकानों के छज्जों ने निगम प्रणाली की नाक में दम कर रखा है। दरअसल यह छज्जे अवैध रूप से आगे बढ़ाकर बनाए गए हैं और अब बिजली के खम्बों के तार इन छज्जों को छूने लगे हैं।

आपको बता दें कि इन छज्जों के आस पास तारों का जाल बिछ गया है। इन बिजली की तारों से हमेशा ही बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि क्षेत्र में पहले कई बार लोग बिजली का झटका लगने से अपनी जान गवा चुके हैं।

बिजली लाइनों को शिफ्ट करने से बच रहा है निगम, दिया जा रहा है छज्जों को तोड़ने का नोटिस

ऐसे में प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं जिसके चलते जिन लोगों ने अवैध रूप से अपने घरों के छज्जे आगे बढ़ा रखे हैं उनको नोटिस दिया जा चुका है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। आपको बता दें कि क्षेत्र में ऐसे कई मकान हैं जिनके छज्जों में और बिजली की तारों में ज्यादा फासला नहीं बचा है।

तारों और छज्जों के बीच दूरी लगातार कम होती जा रही है ऐसे में खतरे की संभावना बनी रहती है। बीते महीनों तीन माह के अंदर अंदर ऐसे कई मामले में सामने आ चुके हैं जिनमे क्षेत्र में रहने वाले वासियों ने अपनी जान गवाई है।

हादसों से सबक लेते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अवैध तरीकों से छज्जा बढ़ाने वाले भवन मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। निर्देश के तहत 15 दिन के अंदर अंदर लोगों से छज्जे हटाने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि निर्देशों की नाफरमानी होने पर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और छज्जों को तोड़ दिया जाएगा। पुलिस प्रणाली में भी मामले को दर्ज करवा दिया जाएगा। बिजली निगम ने बिजली लाइनों को शिफ्ट करने की जगह मकान मालिकों को ही नोटिस जारी कर दिया है।

निगम ने बिजली लाइनों के नीचे बने मकान और लाइन से लगते छज्जों को अवैध करार कर दिया है। यहाँ पर लगी बिजली की तारें काफी जर्जर स्थिति में हैं जिससे बिजली का झटका लगने की संभावना बानी रहती है। इसके चलते निगम द्वारा नोटिस प्रक्रिया जारी हो चुकी है और लोगों तक फरमान पहुंचाए जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago