Categories: Uncategorized

संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से दिल्ली ने दिए लॉकडाउन के संकेत वही हरियाणा के आलाअफसरों में मची अफरा-तफरी

हिंदू धर्म में सबसे हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला त्यौहार दीपावली भी बीत गया। ऐसे में जहां लोगों ने महीनों बाद खुशी से एक त्यौहार मनाया तो वहीं दूसरी और संक्रमण को यह बात हजम नहीं हुई और उसका प्रभाव गहराता चला गया।

ऐसे में अब बढ़ते आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के लिए सर दर्द का कारण बनता जा रहा है। वही मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भी जहां अधिक मात्रा में लोगों का आवागमन यानी भीड़भाड़ वाली जगह होती है उस स्थान पर लॉकडाउन लगाने का संकेत दे दिया गया है।

तो बस फिर क्या था अरविंद केजरीवाल के ऐसा संकेत देते ही हरियाणा के आला अफसरों में भी एनसीआर में पड़ने वाले जिलों में एक बार फिर से सख्त होते हुए दिखाई दिए।

संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से दिल्ली ने दिए लॉकडाउन के संकेत वही हरियाणा के आलाअफसरों में मची अफरा-तफरी

जिसमें सबसे खास बात तो यह दिखी कि खुद स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने राज्य स्वास्थ्य विभाग एवं गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा से इस संबंध में चर्चा कर एनसीआर के जिलों की समीक्षा की है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर भी मानते हैं कि एनसीआर एरिया खासतौर पर दिल्ली से सटे जिलों में हालात बेहद चिंता वाले हैं।

जहां एक तरफ अनलॉक प्रक्रिया के दौरान सभी क्षेत्रोंर से पाबंदी हटा ली गई। वहीं लोगों का आवागमन भी इस कदर बढ़ गया कि लोग के चेहरों से खौफ मानो खत्म ही हो गया हो। जानकारी के लिए बता दिया

कि एनसीआर के जिलों के साथ-साथ हिसार में कई अन्य क्षेत्रों में भी संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और यह चिंता का विषय बना हुआ है। इस तरह से सारे हालात को लेकर चिंतित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खुद सख्ती को बरकरार रखते हुए दिखाई देंगे।

ऐसे में अनिल विज ने कहा कि दिल्ली सीएम ने कदम उठाया, तो एनसीआर के जिलों में होगी सख्ती दिल्ली सीएम द्वारा मंगलवार को लाकडाउन के संकेत दिए जाने के साथ ही हरियाणा ने भी अपने यहां पर सख्ती दिखाने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली में अगर लाकडाउन सख्ती होने के साथ ही हरियाणा की ओऱ से दिल्ली से सटे हुए जिलों में लाकडाउन जैसे फैसले को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। खास बात यह है कि अब सभी लोग अनलाक में लाकडाउन के मूड में नहीं हैं, लेकिन भीड़ व संक्रमण वाले इलाकों में कुछ भी फैसला लिया जा सकता है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago