आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

नगर निगम जिस मुश्किल दौर से गुजर रहा है उससे कोई अनजान नहीं है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम की हालत लगातार खराब होती जा रही है। दिन पर दिन बढ़ती आर्थिक तंगी से नगर निगम का हाल बेहाल है और स्थिति यहां तक पहुंचाई है कि नगर निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। वेतन की रकम जुटाने के लिए निगम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

ऐसे में अधिकारियों के कंधों पर नगर निगम के बकाया पड़े राजस्व वसूल करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत नगर निगम ने शहर में लगे मोबाइल कंपनियों के टावर और जिनके मकान पर लगे हुए हैं इन सभी की डिटेल स्टडी और सर्वे करने की योजना तैयार की है।

मोबाइल फोन की बढ़ती डिमांड के कारण जगह जगह कंपनियों ने शहर भर में टावर लगाए हुए हैं। जिसमें से कुछ टावर आवासीय क्षेत्र यानी रेजिडेंशियल एरिया में मकानों के ऊपर भी लगे हुए हैं। नगर निगम के राजस्व का भुगतान करने की नीति इन्हीं टावरों पर निर्भर है।

दरअसल नगर निगम सर्वे करके यह पता लगाना चाहती है कि सभी मोबाइल टावरों ने निगम के राजस्व का भुगतान किया है या नहीं। जिनके मकानों पर टावर खड़े हुए हैं वह भी अपना व्यवसायिक कर नगर निगम में जमा कर रहे हैं या नहीं। इस बात का भी पता लगाया जाएगा इतना ही नहीं इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न बैंकों के एटीएम का भी सर्वे किया जाएगा।

जिनके यहां एटीएम लगे हुए हैं वह मकान मालिक बैंकों से मोटा किराया ले रहे हैं और निगम में अपना व्यवसाय कर जमा नहीं करवा रहे। इस धांधली के खिलाफ निगम ने अब सख्त रुख अपनाया है और सर्वे के लिए पूरी सूची तैयार कर ली है। सूची तैयार करने से यह पता लगाया जाएगा कि कितना रुपया अभी तक लोगों पर बकाया पड़ा हुआ है यह सूची एसटीपी के पास भी भेजी जाएगी इस बात की जानकारी नगर निगम बल्लबगढ़ के संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह नैन ने दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago