Categories: FaridabadGovernment

निजी अस्पताल में 50 प्रतिशत बैड कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित


उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निजी अस्पतालों में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित बैडों की संख्या बढ़ाकर 25 से 50 प्रतिशत की जाएगी।

इसके साथ ही प्राईवेट अस्पतालों में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ञ्चया यहां जरूरतमंदों को पूरे बैड मिल रहे हैं अथवा नहीं? उपायुक्त यशपाल लघु सचिवालय में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आपदा प्रबंधन की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।

निजी अस्पताल में 50 प्रतिशत बैड कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित

मीटिंग में सिविल सर्जन द्वारा यह मांग रखी गई कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद कई स्थानों से बिस्तर न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या 50 प्रतिशत की जाए।

इस पर उपायुक्त ने तुरंत इस प्राईवेज अस्पतालों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने बताया कि प्राईवेज अस्पतालों में यह भी देखा जाए कि वहां पर जिन कोरोना पॉजिटिव लोगों को बैड दिए गए हैं

क्या वह सही हैं अथवा नहीं? उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों ने दूसरे जिला के लोगों को भी ईलाज के लिए बैड मुहैया करवाए हैं। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एक कमेटी का गठन करने के निर्देश भी दिए।

मीटिंग में नगर निगम व श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बाजारों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएं और लोगों को सामाजक दूरी का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दें। इस कार्य को सख्ती से लागू करें।

सभी एसडीएम को भी इसके लिए उन्होंने निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने मीटिंग में पुलिस विभाग को चालान बढ़ाने के लिए भी कहा। इसके साथ ही शहर के सभी व्यापारिक संगठनों से भी अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना की गंभीरता को समझें और अपने-अपने क्षेत्रों में छोटे-बड़े व्यापारियों व दुकानदारों को समझाएं कि वह अपने प्रतिष्ठानों पर सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं।

उपायुक्त ने इस दौरान जिला में कोरोना नियंत्रण को लेकर बनाए गए कोविड केयर सेंटरों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 25 से ज्यादा कोविड केयर सेंटर चिह्नित किए हैं और इनमें से आठ इस समय कार्य भी कर रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कोविड केयर सेंटरों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। यहां गर्म पानी की केतली व कंबल की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो। जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सैंपलिंग बढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह कार्य आईसीएमआर के निर्देशों के अनुसार ही किए जाएं। मीटिंग में उन्होंने कहा कि हमें इस आपदा से बेहतर ढंग से निपटना है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago