9 माह से विकास कार्य में ढिलाई बरतने पर चीफ इंजीनियर के खिलाफ हुई कार्रवाई

फरीदाबाद नगर निगम पिछले काफी समय से सवालों के कठघरे में घिरा हुआ है। महीने की शुरुआत में हुई निगम सदन की बैठक में क्षेत्रीय पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था। उन्होंने निगम द्वारा किए गए विकास कार्यों पर सवाल दागे थे।

बैठक के दौरान अमूमन पार्षद निगम की लापरवाही से नाराज नजर आ रहे थे। पार्षदों ने निगम में कार्यरत कर्मचारियों पर लापरवाही और वादों की आपूर्ति का इल्जाम लगाया था। बैठक में सभी पार्षदों का मानना था कि निगम कर्मचारी और अभ्यंता उनके सवालों का जवाब देने में असमर्थ हैं।

9 माह से विकास कार्य में ढिलाई बरतने पर चीफ इंजीनियर के खिलाफ हुई कार्रवाई9 माह से विकास कार्य में ढिलाई बरतने पर चीफ इंजीनियर के खिलाफ हुई कार्रवाई

ऐसे में उन्होंने निगम आयुक्त से अपील की थी की कर्मचारियों के काम पर विस्तार पूर्वक ध्यान दिया जाए। साथ ही साथ पैसे खाने वाले अफसरों को बर्खास्त किया जाए। ऐसे में निगम ने अब अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और कर्मचारियों की लगाम कसने में जुट गया है। आपको बता दें कि हाल ही में विकास कार्यों का ब्यौरा लेने के बाद निगम प्रणाली द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं।

9 माह से विकास कार्य में ढिलाई बरतने पर चीफ इंजीनियर के खिलाफ हुई कार्रवाई9 माह से विकास कार्य में ढिलाई बरतने पर चीफ इंजीनियर के खिलाफ हुई कार्रवाई

निगम ने कार्रवाई करते हुए चीफ इंजीनियर ठाकुर लाल को हटा दिया है। अब उनके स्थान पर बिजेंद्र कर्दम को तैनात कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो बीते 9 माह में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है।

आपको बता दें कि क्षेत्र की सड़कें खस्ता हालत में हैं जिन्हे ठीक करने में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कोई बेहतर कदम नहीं उठाया गया। इस लापरवाही से परेशान होते हुए स्थानीय मंत्रियों ने परेशान होते हुए शिकायत सरकार तक पहुंचाई जिसके चलते निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। विधायकों ने रोष जताते हुए शिकायत दर्ज की थी।

निगम सूत्रों के अनुसार विकास कार्यों में ढिलाई को देखते हुए कार्य प्रणाली द्वारा कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। शहर में टूटी हुई सड़कों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। क्षेत्र में विकास की गति मंद को रखी है। मानसून के दौरान क्षेत्र में जल भराव हो जाता है जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में निगम द्वारा की जा रही यह कार्रवाई सराहनीय कदम है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

23 hours ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

24 hours ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 days ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

4 days ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 week ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 weeks ago