Categories: Uncategorized

कूड़ाघर की साइट के विरोध में ग्रामीण पहुंचे एनजीटी में याचिका दायर करने

ग्रेटर फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 74 में नगर निगम के प्रस्तावित कूड़ा घर की साइड के विरोध में अब ग्रामीणों ने एनजीटी में याचिका दायर करते हुए कूड़ा घर के आसपास बने रिहायशी क्षेत्र का हवाला दिया है।

वही नगर निगम द्वारा कूड़ाघर की साइट प्रस्तावित करने से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी के बारे में भी वार्तालाप किया गया है। साइट पर चल रहे धरने को सोमवार को 14 दिन हो गए हैं। इस दौरान प्रशासन द्वारा इस मामले में संज्ञान न लेने से ग्रामीणों में रोष है।

कूड़ाघर की साइट के विरोध में ग्रामीण पहुंचे एनजीटी में याचिका दायर करने

वहीं गांव मिर्जापुर के सरपंच महीपाल आर्य ने बताया कि इस कूड़ाघर साइट के विरोध में अधिकारियों सहित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और विधायकों को पहले ही ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी कूड़ाघर नहीं बनने देने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद कार्रवाई को आगे अमल में नहीं लाया जा सका है।

वहीं जसवंत पंवार ने बताया कि जहां कूड़ाघर बनाया जाना प्रस्तावित है, उसके चारों तरफ दो किलोमीटर के घेरे में कई लाख लोग रह रहे हैं। यहां कूड़ाघर की साइट पर खेल परिसर, यूनिवर्सिटी आदि के निर्माण के लिए प्रयास होने चाहिए, जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विकास करना है तो
ढंग से किया जाए। इस तरह विकास के नाम पर खानापूर्ति करना किसी भी बात का हल नहीं है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago