भैंसे की कीमत है 15 करोड़, खाने पर हर महीने खर्च होते हैं सवा लाख, जानिए इसकी ख़ासियत

राजस्थान में इस समय पुष्कर मेले की धूम है। यहां राजस्थान का लोकरंग, खानपान, शिल्प और गीत-संगीत तो अपने छटा बिखेर ही रहे हैं, मेले में लगे बाजारों की रौनक भी कुछ कम नहीं है। इन्हीं चकाचौंध भरी रोशनी के बीच शामिल है, पुष्कर का पशु मेला इस साल वहां उन्नत नस्ल के ऐसे पशु शामिल होने आए हैं जो खेती-किसानी या व्यापार के लिए मुफीद तो हैं ही साथ ही वे अपने शाही रुतबे के लिए भी मशहूर हैं।

वहीं पुष्कर मेले में एक भैंसा है जो अपने राजसी अंदाज के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसे का नाम भीम है। मेले में इस भैंसे को देखने वालों की भारी-भरकम भीड़ भी जुटी हुई है।

भैंसे की कीमत है 15 करोड़, खाने पर हर महीने खर्च होते हैं सवा लाख, जानिए इसकी ख़ासियत

जानकारी के मुताबिक इस भैंसे की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई गई है। इसकी वजह है कि 6 साल में ही इस भैंसे ने अच्छा कद हासिल किया है। इसके मालिक ने बताया कि मुर्रा नस्ल के इस भैंसे का वजन करीब 1300 किलोग्राम है।

इसके खाने-पीने और देखभाल में हर महीने करीब सवा लाख रुपये का खर्च आता है। आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। इसके मालिक जवाहर जहांगीर के मुुताबिक मुर्रा नस्ल के इस भैंसे का वजन करीब 1300 किलो के आसपास है।

अब इस भैंसे की खुराक पर खर्च होने वाली रकम से तो आप थोड़े हैरत में पड़ जाएंगे। मुर्रा नस्ल के इस खास भैंसे पर खाने-पीने और देखभाल में हर महीने तकरीबन सवा लाख रुपए का खर्च आ जाता है। भीम की डाइट में रोजाना करीब एक किलो घी, करीब आधा किलो मक्खन, शहद, दूध और काजू-बादाम सब कुछ खाता है।

इसके अलावा एक किलो के सरसों के तेल से इसकी मालिश भी की जाती है। आपको ये भी बताते चले कि भीम नामक इस भैंसे का इस्तेमाल भैंस के गर्भधारण के लिए किया जाता है ताकि ज्यादा दूध देने वाली भैंस पैदा हों। इसलिए इस भैंसे की कीमत 15 करोड़ रुपये लगाई गई है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago