Uncategorized

नवजात बच्चे को झोले में चिट्ठी और पैसों के साथ छोड़ा, पत्र में लिखी बात जानकर आप हो जाएंगे भावुक

अक्सर आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे जिसमें नवजात बच्चे को फेंक दिया गया हो या कूड़ेदान में बच्चे रख दिया गया हो। जी हां ऐसे बहुत से इंसान है जिसकी इंसानियत खत्म हो गयी है तभी वह अपने छोटे से बच्चे को फेंक देते है अब एक ऐसा मामला सामने आया जो इससे थोड़ा अलग है जिसे सुनकर आप भावुक हो जाएंगे।

जी हां ये पूरा मामला यूपी के अमेठी से सामने आया है। एक बैग में सामान सहित कोई बच्चा छोड़ गया है। इसकी सूचना कॉलर ने यूपी 112 को दी, जिस पर पीआरवी 2780 राकेश कुमार सरोज और चालक उमेश दुबे कोतवाली मुंशीगंज क्षेत्र के त्रिलोकपुर आनन्द ओझा के आवास के पास पहुंचे।

नवजात बच्चे को झोले में चिट्ठी और पैसों के साथ छोड़ा, पत्र में लिखी बात जानकर आप हो जाएंगे भावुक

जहां किसी अज्ञात युवक ने त्रिलोकपुर के भगवानदीन का पुरवा गांव में एक नवजात को झोले में रखकर चला गया था। जब पुलिसकर्मियों ने बैग को खोल कर देखा तो उसके अंदर एक नवजात बच्चा था इसके साथ ही सर्दियों के कुछ कपड़े, जूते, जैकेट आदि सामान थे, साथ ₹5000 रुपये भी रखे हुए थे।

इन सभी चीजों के साथ अज्ञात शख्स ने एक पत्र भी रखा था। जानकारी के अनुसार इस पत्र में ऐसी बातें लिखी थी जिसे पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे।

पत्र में यह लिखा गया है कि “यह मेरा बेटा है। इसे मैं आपके पास 6-7 महीने के लिए छोड़ रहा हूं। हमने आपके बारे में बहुत अच्छा सुना है, इसलिए मैं अपना बच्चा आपके पास रख रहा हूं। 5000 महीने के हिसाब से मैं आपको पैसा दूंगा।

आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया इस बच्चे को संभाल लो। मेरी कुछ मजबूरी है। इस बच्चे की मां नहीं है और मेरी फैमिली में इसके लिए खतरा है, इसलिए छह-सात महीने तक आप अपने पास रख लीजिए। सब कुछ सही करके मैं आपसे मिलकर अपने बच्चो को ले जाऊंगा।

कोई बच्चा आपके पास छोड़ कर गया यह किसी को मत बताना। नहीं तो यह बात सबको पता चल जाएगी, जो मेरे लिए सही नहीं होगा। सबको यह बता दीजिएगा यह बच्चा आपके किसी दोस्त का है, जिसकी बीवी हॉस्पिटल में कोमा में है।

तब तक आप अपने पास रखिए। मैं आपसे मिलकर भी दे सकता था, लेकिन यह बात मेरे तक रहे तभी सही है, क्योंकि मेरा एक ही बच्चा है. आपको और पैसा चाहिये तो बता दीजिएगा। मैं और दे दूंगा।

बस बच्चे को रख लीजिए। इसकी जिम्मेदारी लेने से डरियेगा नहीं। भगवान न करे अगर कुछ होता है तो फिर मैं आपको ब्लेम नहीं करूंगा. मुझे आप पर पूरा भरोसा है। पत्र पढ़ने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति किसी मुसीबत में है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago