हरियाणा में महामारी की दर बढ़ती जा रही हैं इसका असर शिक्षा जगत पर भी बखुबी देखने को मिला है महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए है
इस बावत सभी स्कूलों के विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए आगामी 30 नवंबर 2020 तक बंद करने का निर्णय लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी,
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल बंद रहने के दौरान स्कूल परिसर को संक्रमण मुक्त करने के लिए अच्छे से सैनेटाइज करना सुनिश्चित करें। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल मुखिया तथा प्रबंधक जिम्मेवार होंगे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…