Categories: International

घर में सो रहा था मालिक और अचानक लगी आग, जानिए कैसे तोते ने बचाई मालिक की जान

लोग अक्सर ये सोचकर जानवरों और पक्षियों को पालते हैं कि वह उनके दिल बहलाने के साथ बाहरी खतरों के प्रति उन्हें सचेत भी करेगा। कुछ लोग घर में कुत्ता बिल्ली या दूसरे पशु पक्षी पालते है। इनमें से कई पालतू जानवर वफादार साबित होते है लेकिन कभी कभी पालतू पशु या पक्षी वाकई कोई महान कारनामा कर देते हैं। ऐसा ही एक कारनामा तब हुआ जब एक पालतू तोते ने अपने मालिक की जान बचा ली।

ऐसी कहानियां सामने आ जाती है जिसमें वास्तविकता होती है। अब ये पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया का है। दरअसल एक तोते ने घर में आग लगने के बाद अपने मालिक के लिए जीवनरक्षक का काम किया। आपको बता दे ऑस्ट्रेलिया के क्विंसलैंड प्रांत स्थित घर के मालिक एंटन न्यूयेन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो सो रहे थे और तभी घर में आग लग गई। ऐसे में स्मोक अलार्म के एक्टिव होने से भी पहले ही उनके तोते ने उन्हें इसकी चेतावनी दे दी और वो मौके से बच कर निकलने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि जब आग लगनी शुरू हुई तो तभी मेरे तोते एरिक ने जोर-जोर से मेरा नाम लेकर चिल्लाना शुरू किया और मेरी नींद खुल गई। नींद खुलते ही मुझे जलने की भी महक आई और मैं पूरी बात समझ गया। इसके बाद मैंने एरिक को पकड़ा और दरवादा खोला। हालांकि इसके बाद जब तक बचाव दल आया, तब तक कंगारू प्वाइंट के सालस्टोन स्ट्रीट में स्थित उनका घर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर चुका था।

बता दे कि मालिक सदमे में था कि अलार्म बजने से पहले ही तोते ने उसे सतर्क कर दिया और और उसकी जान बच गयी। तोते के चलते घटना में कोई घायल तक नहीं हुआ क्योंकि आग फैलने से पहले ही तोता और उसका मालिक दोनों घर से चले गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago