बढ़ती ठंड के कारण शहर में घुटने लगा है दम, लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

सरकार के अनेकों प्रयासों के बाद भी प्रदूषण की समस्या का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा। बढ़ता प्रदूषण एक गंभीर समस्या के रूप में प्रदेश में सामने आ रहा है। कुछ दिन राहत के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर तेज रफ्तार से बढ़ने लगा है। 2 दिन पहले शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे बना हुआ था जो शुक्रवार को एक बार फिर 300 के पास पहुंच गया है।

बढ़ती ठंड के कारण शहर में घुटने लगा है दम, लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

दीपावली के बाद रविवार के दिन हुई बारिश से दिवाली के पटाखों से हुए प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली थी जिसके बाद 3 दिन तक शहर के लोगों को सांस लेने के लिए साफ हवा मिल पाई। एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों की माने तो सोमवार मंगलवार और बुधवार को एकयूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया लेकिन गुरुवार को एक बार फिर इस आंकड़े में इजाफा देखने को मिला।

शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 255 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार यहां हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 20 नवंबर को 297 दर्ज किया गया है। यह बढ़ते आंकड़े प्रदूषण के बढ़ते खतरे को भलीभांति दर्शाते हैं। सेक्टर 16 में AQI 312, एनआईटी क्षेत्र में 301, सेक्टर 30 में 280 और सेक्टर 11 में 295 सूचकांक दर्ज किया गया।

हालांकि बल्लभगढ़ की हवा इन इलाकों से काफी साफ रही। जहाँ एयर क्वालिटी इंडेक्स 152 रिकॉर्ड किया गया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर दिनेश कुमार के अनुसार पिछले दिनों की तुलना प्रदूषण का स्तर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है और यह इजाफा एक बार फिर चिंताजनक है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि 20 नवंबर को दर्ज किया गया आंकड़ा 297 जल्द ही 300 के पार पहुंच सकता है जो अच्छा संकेत नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago