शादियों के सीजन पर रहेगा सरकार का पहरा, जारी की जाएंगी नई गाइडलाइंस

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। 25 नवंबर से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इसी बीच जिले में लोगों ने शादियों की तैयारियां भी शुरू कर दी है। पूरे देश में लॉकडाउन की प्रक्रिया के दौरान ज्यादातर शादियां टल गई थी जो अब अनलॉक के चलते अधिकतर शादी समारोह स्थल में होंगी। बता दें कि शादी समारोह थल बुक किए जा चुके हैं लेकिन दीवाली के त्यौहार के बाद बढ़ते संक्रमण के मामले जिस तेज रफ्तार से सामने आए हैं।

शादियों के सीजन पर रहेगा सरकार का पहरा, जारी की जाएंगी नई गाइडलाइंस

उसके मद्देनजर एक बार फिर असमंजस की स्थिति आ खड़ी हुई है। प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार शादियों को लेकर नए आदेश जारी कर सकती है डीसी यशपाल यादव ने बताया कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते शनिवार को इस संबंध में जल्द ही गाइडलाइंस जारी हो सकते हैं।

बता दें कि पहले शादियों व अन्य समारोह में केवल 50 ही लोगों की मौजूदगी की इजाजत दी गई थी। जिसे बढ़ाकर 200 लोगों तक कर दिया था पर अब मामलों में बढ़ोतरी होने का कारण एक बार फिर किस बात पर तलवार लटकी हुई है की नई गाइडलाइंस के मुताबिक लोगों की संख्या घटा दी जाएगी।

बढ़ते मामलों के चलते राज्य सरकार और प्रशासन कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती और यही कारण है कि सिर्फ शादियां ही नहीं बल्कि धार्मिक त्योहारों जैसे छठ पूजा को लेकर भी प्रशासन में सार्वजनिक स्थानों पर पूजा की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर बांके बिहारी का कहना है कि नवंबर में 25 नवंबर को शादी का शुभ मुहूर्त है। इस दिन को कई लोग अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं।

25 नवंबर के अलावा 30 तारीख को भी शादी का शुभ मुहूर्त है और दिसंबर के महीने में 1,7,8,9 और 11 दिसंबर को भी विवाह के लिए उपयुक्त बताया गया है। इन तारीखों के बाद सूतक लगने का कारण अगले साल 2021 में ही शादियां हो पाएंगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago