नगर निगम की बड़ी कार्यवाई , दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण

बाजारों में बढ़ती भीड़ और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देख कर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। बाजारों में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है जिसके लिए कई बार दुकानदारों ने निगम अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए अर्जी लगाई थी।

नगर निगम की बड़ी कार्यवाई , दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण

परिणाम स्वरूप, नगर निगम प्रशासन के तोड़फोड़ दस्ते ने शुक्रवार को दुकानों के सामने होने वाले अतिक्रमण को हटाया और दुकानदारों को भी यह हिदायत दी कि वे अपनी-अपनी दुकानों के सामने होने वाले अतिक्रमण को स्वयं हटाए अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार की दोपहर नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की गाड़ियां बाजार में पहुंची यह देखकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने लगे सामान को तुरंत हटा लिया। नगर निगम की गाड़ियां बाजार से गुजरी तो उसके बाद दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान एक बार फिर लगा लिया। जिससे सड़क पर अतिक्रमण एक बार फिर हो गया। अतिक्रमण की वजह से बाजार में लगातार काफी लंबा जाम लगा रहता है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि बार-बार अतिक्रमण हटाने की हिदायत देने के बाद भी दुकानदार और छोटे रेहड़ी वाले मानने को तैयार नहीं है और इसी वजह है कि निगम अधिकारियों को यह बड़ी कार्यवाही करनी पड़ी। नगर निगम बल्लभगढ़ जॉन के एसडीओ विनोद कुमार का कहना है कि करुणा की स्पीड को देखते हुए बाजारों में अतिक्रमण हटाना अति आवश्यक हो गया था। जिसके चलते निगम ने यह बड़ी कार्यवाही की है।

जो दुकानदार चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे थे केवल उन्हीं के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया की गई है। इसके अलावा उनका सामान भी जप्त किया गया है। यदि चेतावनी और हिदायत के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण करते हुए पकड़े गए तो एक मुश्त जुर्माना भी उन पर लगाया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago