Categories: Faridabad

नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस हुई सख्त,उठाए यह खास कदम

पुलिस ने अभी तक करीब 1,70,000 लोगों को जागरूक किया गया है इसके साथ ही उल्लंघन करने वालों 38,626 लोगों के चालान कर, 1करोड़ 93 लाख 13 हजार का जुर्माना किया गया है।

नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस हुई सख्त,उठाए यह खास कदम

फरीदाबाद पुलिस आमजन को लगातार कर रही है जागरूक।

फरीदाबाद पुलिस महामारी के चलते एक तरफ लापरवाह लोगों के चालान काट कर सबक सिखा रही है तो दूसरी तरफ लोगों को मास्क बांटकर जागरूक भी कर रही हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने बीते एक दिन में मास्क ना पहनने वाले 819 लोगों के चालान किए हैं। इसके अलावा बीते एक दिन में ही 10715 लोगों को जागरूक भी किया है।

इसके अलावा पुलिस ने महामारी के दौरान अभी तक 38626 लोगों के चालान किए हैं और साथ ही नुक्कड़ सभाएं करके 1,70,000 लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक भी किया है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है जैसे ही सर्दी शुरू हुई है तो इसके मामले ज्यादा आने शुरू हो गए हैं।

सर्दी और बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते कोरोनावायरस पहले से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

आप सभी फरीदाबाद वासियों से अपील की जाती है कि घर से बाहर निकलते ही मास्क का इस्तेमाल करें। अपने आसपास रहने वाले लोगों और रिश्तेदारों को इस संबंध में जागरूक करें।

फरीदाबाद पुलिस प्रतिदिन चालान कर रही है और लोगों को जागरूक भी कर रही है। थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस हर रोज बाजार, दुकान ,गली , मोहल्ले, चोराहे, सड़क और पार्क इत्यादि जगहों पर पर मास्क बांट रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago