सीवर के पानी से सराबोर हुआ हाईवे, यातायात वाहनों की थमी रफ्तार

औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाने वाला फरीदाबाद शहर इन दिनों अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है। बाटा रेलवे पुल के पास हो रहे सीवर ओवरफ्लो में वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दी है। कछुए से धीमी चाल चल रहे वाहनों के कारण राजमार्ग ब्लॉक पड़ा है। राजमार्ग से गुजरने वाले यात्री परेशान हैं और बेटा रेलवे पुल की दोनों लेने का प्रयोग करने वाले चालकों को भी अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीवर के पानी से सराबोर हुआ हाईवे, यातायात वाहनों की थमी रफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली व पलवल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देना पड़ता है। टैक्स भरना अनिवार्य है पर साथ ही टैक्सपेयर्स की यह मांग है कि आवागमन बेहतर होना चाहिए। अगर ऐसी दिक्कतों का सामना स्मार्ट सिटी कहलाने वाले फरीदाबाद शहर में करना पड़े तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है बड़ा पुल के नीचे गंदे पानी का एक तालाब सा बन गया है।

यह पानी बारिश होने के कारण इकट्ठा नहीं हुआ है बल्कि बड़ा पुल के नीचे गुजर रहा नाला ओवरफ्लो हो रहा है। जिसका गंदा पानी राजमार्ग तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस नाले को कई साल से नगर निगम द्वारा साफ नहीं करवाया गया और यही वजह है आज तिथि इतनी खराब हो गई है। सीवर का पानी सड़क पर आ गया जो ना सिर्फ वाहनों की गति थम गई।

बाटा रेलवे पुल के दोनों लाइनों पर भी असर पड़ा है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सतपाल का कहना है कि नाला काफी समय से जाम पड़ा है। करीब 100 मीटर तक नाले के अंदर से निकाल दिया गया है और बाकी का सफाई कार्य भी जरूरी है। नगर निगम पूर्ण रूप से इस नाले की सफाई करेगा और इस दौरान मौके पर इंजन लगाकर पानी को बाहर निकाला जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago