लंदन की गलियों में आराम फार्मा रहा है फरीदाबाद का यह स्ट्रीट डॉग, स्पेशल फ्लाइट से पंहुचा शहर

बीते वर्ष ट्रेन की चपेट में आकर घायल होने वाली बेसहारा स्ट्रीट डॉग राकी अब लंदन पहुंच गई है। उसे लंदन की निवासी लाला नामक युवती ने गोद लिया है। आपको बता दें कि राकी को 18 नवंबर के दिन लंदन के लिए 18 रवाना कर दिया गया था।

अब क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए संचालित पीपल फार एनीमल ट्रस्ट के रवि दुबे की ओर से खबर आई है कि राकी सुरक्षित रूप से लंदन पहुंच चुकी है और लाला के साथ भी घुल-मिल गई है।

लंदन की गलियों में आराम फार्मा रहा है फरीदाबाद का यह स्ट्रीट डॉग, स्पेशल फ्लाइट से पंहुचा शहर

बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास 18 अक्टूबर-2019 को ट्रेन की चपेट में आने से राकी बुरी तरह से चोटिल हो गई थी। जिसके बाद पुलिस के सिपाही चंदरपाल ने राकी को पीपल फार एनीमल ट्रस्ट फरीदाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष रवि दुबे के पास पहुंचाया था।

ट्रेन के पहियों के नीचे आने की वजह से राकी के आगे के दोनों पैर बिल्कुल खराब हो गए थे। रवि दुबे ने जनवरी में राकी पर एक डाक्युमेंट्री बनाकर वाइल्ड ऐट हार्ट फाउंडेशन यूनाइटेड किगडम के साथ साझा की। राकी की डाक्युमेंट्री देखकर लंदन की निवासी लाला ने गोद लेने की इच्छा जाहिर की थी।

आवश्यक जांच के बाद 18 नवंबर को राकी को लंदन जाने के लिए रवाना कर दिया गया था। इससे पूर्व पुलिस उपायुक्त डा.अंशु सिगला ने अपने निवास पर राकी की विदाई पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में राकी को बचाने वाले सिपाही चंदरपाल को सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें कि राकी की नाजुक हालत देख उसे पूरी सावधानी के साथ रखा गया था। दोनों पैर न होने के कारण राकी को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वह अपने लिए खाना ढूंढ़ने में भी सक्षम नहीं थी ऐसे में उसका गोद लिए जाना काफी महत्वपूर्ण है।

हाल फिलहाल लाला और राकी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमे वह दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक दुसरे का साथ दोनों को ही काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि क्षेत्र में ऐसे बहुत सारे जानवर है जो अपने शरीर से सशक्त नहीं हैं ऐसे में उनकी देख रेख किए जाना जरूरी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago