Categories: Crime

फरीदाबाद पुलिस ने एक बार फिर लौटाई एक परिवार की खुशियां, परिजनों के चेहरे खिल उठे

फरीदाबाद पुलिस लगातार एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल कर रही है जो कि सिर्फ पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के मार्गदर्शन मैं बने बीट सिस्टम द्वारा ही संभव हो पाया है।

फरीदाबाद पुलिस ने एक बार फिर लौटाई एक परिवार की खुशियां, परिजनों के चेहरे खिल उठे

फरीदाबाद पुलिस ने चंद ही घंटों में लापता 3 वर्षीय बच्ची को ढूंढकर उसके स्वजनों के हवाले किया है। 3 वर्षीय बच्ची को वापस पाकर स्वजनों के चेहरे खिल उठे।

बीट अधिकारियों को सूचना मिली कि थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष कॉलोनी से एक 3 वर्षीय बच्ची गुम हुई है जिस पर तुरंत प्रभाव से मौके पर सिपाही विक्की एवं सिपाही अंकित गए और बच्ची की फोटो खींचकर थाना क्षेत्र के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में डाली।

बीट अधिकारियों ने 3 वर्षीय बच्ची की फोटो सहित सारी जानकारी पुलिस संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दी और उनको ढूंढने में सह-पुलिसकर्मियों की मदद मांगी। जिसके पश्चात फोटो देखकर सहपुलिसकर्मियों ने बच्ची के माता-पिता को ढूंढ लिया और सही सलामत 3 वर्षीय बच्ची को परिवारजनों के हवाले कर दिया।

बच्ची को वापस पाकर परिवार के मायूस चेहरे पर खिल उठी मुस्कान।
पुलिस के सराहनीय कार्य को लेकर परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस को किया धन्यवाद।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago