फरीदाबाद में पाए जा रहे बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को रखा जा रहा है होम आइसोलेशन पर

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फरीदाबाद जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते रेड जॉन की श्रेणी में रखे गए फरीदाबाद जिले में अबतक 86 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 2 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

फरीदाबाद जिले में सामने आ रहा है कोरोना के इन मामलों में कुछ मामले ऐसे भी हैं जिनमें मरीजों को कोई भी कोरोना का लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जांच किए जाने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

फरीदाबाद में पाए गए बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को उनके घरों पर ही आइसोलेट किया जा सकता है ऐसा निर्णय स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया है। जिसके चलते फरीदाबाद जिले में पाए गए बिना लक्षण वाले 2 कोरोना वायरस के मरीजों को उनके घर पर रखा गया है। जिनमें से एक मरीज ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाला एक बच्चा है एवं अन्य मरीज सेक्टर 88 की सोसाइटी में रहने वाला अन्य बच्चा है।

स्वास्थ विभाग का कहना है कि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है लेकिन उसके लिए कुछ गाइडलाइन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई है जिनका पालन करना अति आवश्यक है।

होम आइसोलेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया है कि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को एक अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए घर में रहने के लिए अलग रहने की व्यवस्था होनी चाहिए। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की जानकारी समय-समय पर स्वस्थ अधिकारियों को दी जाएगी और इसके अतिरिक्त समय-समय पर डॉक्टरों को मरीज की जांच के लिए भेजा जाएगा।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ राम भगत का कहना कि फरीदाबाद कोरोना संक्रमित मामलों में कुछ मामले ऐसे भी हैं जिन में मरीजों को कोई भी लक्षण सामने नहीं आया इस प्रकार के 2 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago