नगर निगम के नए चीफ इंजीनियर पीएल शर्मा की हुई नियुक्ति, कर्दम को हटाया गया

नगर निगम इन दिनों जिन मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा है उससे हर नागरिक वाकिफ है। नगर निगम के पास ना पर्याप्त फंड हैं और ना ही प्रदेश की प्रगति, उन्नति और सुधार के लिए कोई नीति। ऐसे में नगर निगम आयुक्त के ऊपर जिम्मेदारी के साथ-साथ जवाबदेही की तलवार भी लटकी हुई है। इसी बीच फरीदाबाद नगर निगम ठाकुर लाल शर्मा के स्थानांतरण होने के बाद वीरेंद्र कर्दम को चीफ इंजीनियर का कार्यभार सौंपा गया था।

नगर निगम के नए चीफ इंजीनियर पीएल शर्मा की हुई नियुक्ति, कर्दम को हटाया गया

हालाकी उन्हें कोई नियुक्ति नहीं दी गई थी यह आदेश स्थानीय निकाय विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एसएन राय ने जारी किया था। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नगर निगम में विकास कार्यों की गति अवरुद्ध है और कुछ नेताओं के कहने पर पीएल शर्मा का तबादला किया गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है और यह केवल अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़े और ताकतवर नेताओं के इशारे पर ही पीएल शर्मा का तबादला किया गया था।

ऐसे नेताओं के लिए पीएल शर्मा की वापसी उनके लिए करारा जवाब होगी। बता दें की स्थानांतरित होने के बाद पीएल शर्मा सोनीपत नगर निगम में चीफ इंजीनियर के पद पर नियुक्त किए गए थे पर ताजा आदेशों के मुताबिक शर्मा को अब सोनीपत के अलावा फरीदाबाद का भी चीफ इंजीनियर बना दिया गया है। पीएल शर्मा को दो नगर निगम का चार्ज दिया गया और यही कारण है कि अब वीरेंद्र कदम अगले आदेशों तक इंतजार करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago