प्रतिदीन 10 हजार से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य लेकर चल रहा है फरीदाबाद प्रशासन

जिले में महामारी विस्फोट पर काबू पाने के उद्देश्य से बुधवार को एक साथ करीब 20 स्थानों पर जांच की जाएगी। इन बीस स्थानों पर लगाए जाने वाले जांच शिविरों में बुधवार को 10 हजार से अधिक जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं, सोमवार से मॉल, मेट्रो स्टेशन और पुलिस नाकों पर भी रेंडम जांच होगी और प्रतिदिन कम से कम पांच हजार लोगों की जांच की जाएगी। रविवार को अरावली गोल्फ क्लब में जिला स्वास्थ्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस पुनिया ने टीमों का गठन किया।

प्रतिदीन 10 हजार से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य लेकर चल रहा है फरीदाबाद प्रशासन

उन्होंने बताया कि इस अभियान में अन्य विभागों विशेषकर नगर निगम और पुलिस के सहयोग की आवश्यकता है। इसके लिए सभी विभागों से सहयोग मांगा गया है। टीमों का गठन कर दिया गया है। अधिक से अधिक जांच बढ़ाई जाएगी ताकि संक्रामित लोगों की पहचान की जा सके।

त्योहारों के बाद श्रमिकों का शहर में लौटना शुरू हो गया है। ऐसे में संक्रमण फैलाने की आशंका भी बढ़ गई है। इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ाने का कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए सभी ट्रेड यूनियन, औद्योगिक संगठन और जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से आने वाले सभी श्रमिकों की जांच की जाएगी।

बदरपुर बॉर्डर पर बीते तीन दिन से लोगों की रेंडमली जांच की जा रही है। बीते तीन में दिन 282 लोगों की रेंडमली जांच की गई। इनमे से मात्र चार लोग ही संक्रमित मिले हैं। ये चारों संक्रमित लोग फरीदाबाद के हैं।

सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया।जिले में लगातार हो रहे महामारी विस्फोट पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है और इसके मद्देनजर एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया जिले का दौरा कर सकते है। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी आ सकते हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग इस समीक्षा की तैयारी में जुटा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago