Categories: Crime

वर्ष 1998 में बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पलवल से किया गिरफ्तार

पुलिस थाना सारन प्रभारी इंस्पेक्टर शैफुद्दीन ने वर्ष 1998 में बलात्कार के आरोप में जमानत से फरार चल रहे आरोपी साकिर खान को गाँव उटावड़, जिला पलवल से गिरफ्तार किया गया है|

वर्ष 1998 में बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पलवल से किया गिरफ्तार

वर्ष 1998 में आरोपी साकिर के ऊपर बलात्कार का मुकदमा थाना NIT जोकि अब थाना सारन में है, दर्ज किया गया था जिसमे उसे 5 साल की सजा हुई थी| इसके खिलाफ आरोपी ने हाई कोर्ट चंडीगढ़ में केस किया हुआ था जिसमे आरोपी को जमानत मिल गई थी|

जमानत पर आने के पश्चात् आरोपी साकिर जेल वापिस नहीं गया और फरार हो गया| आरोपी पिछले 15 सालों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ फरीदाबाद की अदालत से रि-अरेस्ट वारंट भी जारी किए जा चुके थे|

आरोपी साकिर खान पुत्र बन्नू खान, नंगला एनक्लेव, बढ़ाना चौक एनआईटी फरीदाबाद का रहने वाला है| थाना सारन प्रभारी इंस्पेक्टर शैफुद्दीन को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी पलवल जिले के उटावड़ गाँव में छुपा हुआ है| थाना सारन प्रभारी इंस्पेक्टर शैफुद्दीन, पुलिस चौकी प्रभारी सब- इंस्पेक्टर सुरेन्द्र व उनकी टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कड़ी मुश्क्त व तलाश के पश्चात् आरोपी को गाँव उटावड़ जिला पलवल से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे नीमका जेल भेज दिया गया है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago