Categories: FaridabadGovernment

इकोग्रीन कंपनी के ठेकेदारों का नहीं किया भुगतान, जिसके चलते धूल फांक रहा स्वच्छता अभियान

शहर में वातावरण को स्वच्छ करने हेतु एक तरफ जहां ग्राफ यानी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चलते नगर निगम द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ जमकर कार्यवाही करते हुए चालान काटने में मसगुल है।

वही शहर को फिलहाल साफ सफाई की बेहद जरूरत आन पड़ी है। इसका कारण यह है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाला 800 टन से अधिक कूड़ा करकट को वाहनों से बंधवाड़ी प्लांट पहुंचाने वाले ठेकेदारों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

इकोग्रीन कंपनी के ठेकेदारों का नहीं किया भुगतान, जिसके चलते धूल फांक रहा स्वच्छता अभियान

ऐसे में जहां इकोग्रीन द्वारा डोर टू डोर जो कचरा उठान होता था, वह फिलहाल ज्यों का त्यों पड़ा है। शहर में साफ सफाई की हालत बद से बदतर है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ देखा जा सकता है।

बताते चलें इन सब का कारण यह है कि
बंधवाड़ी तक कचरा पहुंचाने वाले ठेकेदारों ने इकोग्रीन कंपनी से करीब 6 करोड़ रुपये लेने हैं, मगर कई महीनों से इनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण अब ठेकेदारों ने काम करना बंद कर दिया है।

काम बंद करने के साथ ही ठेकेदारों ने अब घोषणा कर दी है कि जब तक भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक अब वह शहर का कचरा बंधवाड़ी प्लॉट तक नहीं पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं सोमवार को सभी ठेकेदारों ने बंधवाड़ी प्लॉट पर एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया।

नगर निगम व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे ठेकेदार आजाद हरसाना ने बताया कि उन्होंने इकोग्रीन से एक करोड़ रुपये से अधिक लेने हैं। ऐसे ही और कई ठेकेदारों का भी इकोग्रीन ने महीनों से भुगतान नहीं किया है। इसलिए अब निर्णय लिया गया है

कि जब तक भुगतान नहीं होगा, उनके वाहन कचरे को बंधवाड़ी तक नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का निपटारा नहीं हो जाता तब तक वह भी कचरा का उठान नहीं करेंगे।

वहीं इस पूरी प्रक्रिया में निगमायुक्त डा. यश गर्ग का कहना है कि फिलहाल उन्हें इस बाबत कोई जानकारी संज्ञान में नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो वह जल्दी ही अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि जितना प्रयास संभव हो सकेगा उतना करेंगे कि किसी भी तरह शहर में किसी तरह का गलत माहौल ना बने और शांतिपूर्वक सभी समस्या का समाधान हो जाए।

कन्फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए के चेयरमैन एनके गर्ग ने कहा कि निगम प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से ले, तभी स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा और शहर स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई उतनी ही जरूरी है जितना एक व्यक्ति का स्वस्थ रहना है।क्योंकि स्वस्थ स्वास्थ्य ही अच्छे समाज की निशानी होती है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago