गले का फंदा बनता जा रहा है प्रदूषण, फरीदाबाद में मचा रहा है त्राहिमाम

बीते दिनों शहर की हवा साफ़ हो गई थी, तकरीबन 40 दिन बाद क्षेत्र में सांस लेने लाय हवा का प्रवाह बहने लगा था। पर सोमवार को प्रदूषण ने क्षेत्र में पुनः अपने पैर जमाने शुरू कर दिए। 2 दिन प्रदूषण की मात्रा अपने नियंत्रण में रही परन्तु सोमवार को हवा में पुनः ज़हर फैलना शुरू हो गया।

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ कल फरीदाबाद जिले का एक्यूआई बढ़कर 272 हो गया। बात की जाए रविवार की तो एक्यूआई का क्रमांक 234 था। महज़ 24 घंटों के भीतर प्रदूषण की मात्रा में इजाफा हो गया जिसने क्षेत्र की हवा को बदहाल बना दिया।

गले का फंदा बनता जा रहा है प्रदूषण, फरीदाबाद में मचा रहा है त्राहिमाम

दिल्ली – एनसीआर की आबोहवा काफी प्रदूषित हो चुकी है और उसका असर अब फरीदाबाद में भी देखा जा सकता है। प्रदूषण में बढ़ोतरी के साथ ही सोमवार को जिले के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। वहीं दिवाली तक प्रदूषण के स्तर में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के साथ एक्यूआई का स्तर भी गंभीर श्रेणी तक पहुंचा दिया था।

पर दिवाली के अगले दिन हुई बारिश से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई थी जिससे क्षेत्र की हवा थोड़ी साफ़ हो गई थी। इससे प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में 200 अंक से भी नीचे पहुँच गया था। पर हफ्ते के अंत तक शहर की आबोहवा पुनः खराब होने लगी और क्षेत्र पुनः प्रदूषित हो गई।

अगर आंकड़ों को ध्यान में रखा जाए तो 20 नवंबर को एक्यूआई का स्तर 297 था, लेकिन पिछले दो दिनों में एक्यूआई स्तर में लगातार गिरावट हुई। इससे रविवार को एक्यूआई 234 नापा गया। पर सोमवार को प्रदूषण ने क्षेत्र को पुनः जकड़ना शुरू किया जिसकी तर्ज पर प्रवोधन की मात्रा का विस्तार होने लगा जिससे जनता को काफी परशानी हो रही है।

क्षेत्र में कोहरनुमा प्रोषण को देखा जा सकता है जो अब आवाम के लिए दर्द का सबब बनता जा रहा है। आपको बता दें कि बढ़ता हुआ प्रदूषण क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों के लिए गले का फंदा बन चुका है। आँखों में जलन के साथ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि कार्य प्रणाली द्वारा आला कदम उठाए जाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago