नगर निगम और ठेकेदारों के बीच घुन बनकर पिस रहा है आम इंसान, फरीदाबाद में चल रहे निर्माण कार्य ठप

फरीदाबाद नगर निगम हमेश से ही सवालों से घिरा रहता है। पिछले काफी समय से निगम द्वारा की जा रही लापरवाही की खबरें सामने आ रही हैं जो फरीदाबाद के विकास कार्य से जुड़ी हैं। एक बार फिर से नगर निगम के महकमे से लापरवाही की खबरें सामने आ रही है।

आपको बता दें कि बकाया भुगतान नहीं होने पर नगर निगम के ठेकेदारों ने शहर में चल रहे विकास कार्यों पर विराम लगा दिया है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि वह भुगतान नहीं होने तक आगे भी नए विकास कार्यों की निविदाएं नहीं लेंगे। बीते सप्ताह ठेकेदार एसोसिएशन ने निगम आयुक्त से भुगतान में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए निवेदन किया था।

नगर निगम और ठेकेदारों के बीच घुन बनकर पिस रहा है आम इंसान, फरीदाबाद में चल रहे निर्माण कार्य ठप

विनती के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया। नगर निगम ठेकेदार एसोसिएशन के प्रधान गिर्राज सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को ठेकेदारों का एक प्रतिनिधिमंडल आयुक्त से मिला था और भुगतान के बारे में बातचीत की गई थी। बात करने के बाद निगम आयुक्त द्वारा ठेकेदारों को भरोसा दिलाया गया था कि जल्द उनकी परेशानियों का निवारण किया जाएगा।

अब परेशान होकर ठेकेदारों द्वारा यह मांग रखी गई है कि कंप्लीशन रिपोर्ट को निरस्त किया जाए। बिल परफोर्मा कार्यकारी अभियंता तक ही सीमित रखा जाए। आपको बता दें कि महामारी के चलते कुछ विकास कार्य बीच में ही लटक गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि बड़ाई जाने की मांग की जा रही है।

आयुक्त द्वारा सभी मांगों को मान्य करके भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। पर अभी तक किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ है। ठेकेदारों ने बताया कि निगम के पास उनका कुल ढाई सौ करोड़ रूपये का बकाया है जिसका अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है।

इसमें वर्ष 2018 मार्च तक का करीब 70 करोड़ रूपये, करीब 100 करोड़ रूपये उसके बाद का और 90 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री घोषणा के विकास कार्यों का लंबित है। ठेकेदारों के निवेश की भी एक सीमा है। अब भुगतान के बिना आगे काम करना ठेकेदारों को रास नहीं आ रहा है।

फरीदाबाद नगर निगम के हवाले से ऐसी लापरवाही की खबरें सामने आने का किस्सा काफी पुराना है। निगम में पैसों को लेकर हेर फेर के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अब देखना जरूरी होगा कि कब तक ठेकेदारों तक बकाया राशि पहुँच पाती है और निर्माण कार्य पुनः शुरू हो पाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago