सामाजिक दूरी और मास्क से बढ़ानी होंगी नजदीकियां, डरकर नहीं डटकर करें महामारी का सामना : यशपाल यादव

महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने फरीदाबाद वासियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उपायुक्त ने फरीदाबाद में लोगों को बिमारी से बचाने के लिए किए जा रहे तमाम इन्तेज़ामात का ब्यौरा दिया है।

पहचान फरीदाबाद के साथ वार्ता में जुड़ने के बाद उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिमारी की टेस्टिंग के लिए प्रखर रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद कार्य प्रणाली की ओर से कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराई जा सके।

सामाजिक दूरी और मास्क से बढ़ानी होंगी नजदीकियां, डरकर नहीं डटकर करें महामारी का सामना : यशपाल यादव

साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र में बड़ रहे मरीज़ों के इलाज के लिए ज्यादा से ज्यादा बेड उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है। बीके अस्पताल को पूर्णतः महामारी के मरीजों की चिकित्सा के लिए प्रकाशित किया गया है। आपको बता दें कि यशपाल यादव का कहना है कि फरीदाबाद प्रणाली द्वारा पूर्ण रूप से यह कोशिश की जा रही है कि किसी भी मरीज़ को इलाज के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ प्रवासियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसकी तर्ज पर क्षेत्र से सटे तमाम बॉर्डरों पर बिमारी से जुड़ी जांच की जा रही है। जहां चिकित्सक बाहर से आ रहे लोगों की जांच में जुटे हैं और पूर्ण रूप से सुरक्षा के साथ लोगों की टेस्टिंग हो रही है।

बिमारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त से जब क्षेत्र में सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में पुछा गया, तब उन्होंने कहा कि कार्य प्रणाली सेनेटाइजेशन प्रक्रिया को लेकर काफी सक्रीय रही है। फरीदाबाद नगर निगम अपने तरीके से सरकारी महकमों को सेनेटाइजेशन कर रहा है।

साथ ही साथ उन्होंने बताया कि बाकी सार्वजनिक स्थलों को व्यक्तिगत रूप से लोग सेनेटाइजेशन कर रहे हैं। होम क्वरेन्टीन होने वाले लोगों के घर के बाहर जब पोस्टर लगवाने को लेकर सवाल पुछा गया तब उपायुक्त ने बताया कि अभी सरकार की तरफ से ऐसा कोई फरमान सामने नहीं आया है।

साथ ही साथ उन्होंने बताया कि जिन घरों के बाहर यह पोस्टर लगते थे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ऐसे में जरूरी है कि बिमारी से लड़ा जाए नाकि पीड़ित को घृणा की दृष्टि से देखा जाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago