Categories: Faridabad

हो जाये सावधान : अगर नहीं भरा है ई-चालान तो 1 दिसंबर से आपका वाहन हो सकता है जब्त

हर चीज के ऑनलाइन होते ही चालान भी ऑनलाइन हो गए है।अब लगभग सभी लोगो के चालान ऑनलाइन कट रहे है। यातायात के नियमो का उलंघन करने पर ऑनलाइन चालान घर पहुँच जाता है।

हो जाये सावधान : अगर नहीं भरा है ई-चालान तो 1 दिसंबर से आपका वाहन हो सकता है जब्त


भारत में ई-चालान को लोगों की सुविधा के लिए लागू किया था। लेकिन इसका फायदा उठाते हुए लोग लगातार चालान कटवा रहे हैं। हालांकि चालान को भरने की प्रक्रिया में कुछ ही लोग शामिल हैं। इसी के चलते थाणे पुलिस ने निर्णय लिया है, कि जिन लोगों ने अपने वाहनों का ई-चालान नहीं भरा है, उनकी कार को 1 दिसंबर से जब्त किया जाएगा। यानी चालान जमा ना करने वाले लोगों के वाहन को अब जब्त कर लिया जाएगा।

700 करोड़ रुपये के ई-चालान पेंडिंग: जानकारी के लिए बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार हर दिन करीब 25,000 ई-चालान जारी किए जाते हैं। जिसके चलते महाराष्ट्र में कुल 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रैफिक ई-चालान जुर्माना पेंडिंग है। इस नए नियम के तहत पहले चालान भरने वालों को 10 दिन का समय दिया जाएगा जिसके बाद वाहनों को जब्त किया जायेगा।

30 नवंबर तक दिया जाएगा समय: इस विषय पर बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि, ‘कई मोटर चालकों ने इस साल ई-चालान का भुगतान नहीं किया है। हम ऐसे मोटर चालकों से 30 नवंबर तक भुगतान करने की अपील करते हैं अन्यथा हम 1 दिसंबर से उनके वाहनों को जब्त करने के लिए एक विशेष अभियान का संचालन करेंगे। हमारे पास उल्लंघन करने वालों की एक अलग सूची है, जिनके पास 5,000 से अधिक का जुर्माना है। हम उनके पते पर जुर्माना जमा करने के लिए जाएंगे अन्यथा एमओवी अधिनियम 1988, धारा 207 के तहत उनकी कारों को जब्त कर लेंगे। “

बताते चलें कि थाणे ट्रैफिक पुलिस 14 फरवरी 2019 से ई-चालान जारी कर रही है। कोरोना के कारण रहे लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने लाखों चालान किये हैं। हालांकि लोगों में उन्हें भरने को लेकर जरा भी सक्रियता नजर नहीं आ रही है। पिछले साल करीब 21 करोड़ रुपये की राशि के 6,30,232 ई-चालान किए गए थे। जबकि इस साल जनवरी से अक्टूबर के अंत तक, 5,52,453 ई-चालान जारी किए गए हैं। जिसकी राशि कुल 22 करोड़ रुपये है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago