BMW ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक जैकेट, पहनते ही हवा में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खाने लगेंगे गोते…

आए दिन नए नए तकनीक विकसित हो रहे है। ऐसे में इंसान ने आसमान की ओर देखकर उड़ने की कोशिश हमेशा की थी और समय के साथ-साथ वह आसमान में उड़ने में भी कामयाब हो गया है। अब कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने एक ऐसा सूट बनाया है, जिसकी मदद से आप आसमान में बैटमैन की तरह उड़ सकते हैं।

आपको बता दे कि बीएमडब्ल्यू ने एक ऐसी विंगसूट बनाई है, जो लोगों को पहली इलेक्ट्रिक ड्राइविंग प्रणाली के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। ये विंगसूट 186 मील प्रति घंटे की गति से आसमान में उड़ती है जबकि पारंपरिक सूट केवल 62 मील प्रति घंटे तक पहुंचते हैं।

BMW ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक जैकेट, पहनते ही हवा में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खाने लगेंगे गोते...

इसका डिजाइन पेशेवर स्काइडाइवर पीटर साल्जमैन के दिमाग की उपज है, जिन्होंने एक ड्राइंग से इसका डिजाइन शुरू किया था, जो अब असल में बन कर तैयार हो गया है। जिसकी मदद से आप 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकते हैं।

यह सूट बीएमडब्लू आई द्वारा डिजाइन और डिजाइन वर्क्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। वहीं बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक विंगसूट ऑल-इलेक्ट्रिक असिस्टेड है, जो उपयोगकर्ता को वास्तव में उड़ने देता है।

बता दें कि इस सूट की फ्लाइंग यूनिट में प्रत्येक के साथ दो इंकेस्ड चेस्ट-माउंटेड कार्बन प्रोपेलर शामिल हैं, जिसमें से हर एक प्रोपेलर 7.4 बीएचपी की अधिकतम पॉवर प्रदान करता है।

इसके अलावा 25,000 आरपीएम की गति और पांच मिनट के लिए 19.7 बीएचपी की पॉवर कुल आउटपुट 5 मिनट के देता है।

पहले परीक्षण के दौरान, सैल्जमैन दो अन्य विंगसूट ऑपरेटर्स के साथ 9,800 फीट की ऊंचाई से एक हेलीकॉप्टर से नीचे कूदे।

ये परीक्षण ऑस्ट्रिया के पहाड़ों के ऊपर पूरी सेफ्टी के साथ किया गया। सभी विंगसूट पायलट पहाड़ों के चारों तरफ उड़ने में सक्षम थे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago