गुजरात की नीलांशी पटेल हैं दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली लड़की

अक्सर हम अपने बालों को लंबे और स्वस्थ रखने के लिए कई तरकीब अपनाते है। कई तरह नुस्खे बालों को घने बनाने के लिए करते रहते है। ताकि हमारे बाल घने और मजबूत रहे। हालांकि कई लड़कियां लंबे बालों की शौकीन होती है।

कई लड़कियां लंबे बालों को बड़े ही संभाल के रखती है। अब एक ऐसी लड़की जो अपने बालों को लेकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है। जी हां इस लड़की ने दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया है।

गुजरात की नीलांशी पटेल हैं दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली लड़की

दुनियाभर में लोग अलग अलग तरह के रिकॉर्ड बनाते है। ऐसे बहुत से लोग जिनका गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शामिल है। अब गुजरात की रहने वाली लड़की ने महज 17 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और लोगों को चौका दिया है।

इस लड़की का नाम नीलांशी पटेल है। सोशल मीडिया पर नीलांशी की खूब चर्चा हो रही है और तस्वीर भी वायरल हो रही है। आपको बता दे कि नीलांशी के बाल 6 फीट यानी 190 सेंटीमीटर लंबे हैं जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इससे पहले नीलांशी ने 2018 में 170.5 सेंटीमीटर के बाल रखकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।

सितंबर 2019 में दोबारा उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ, उस समय उनके बालों की लंबाई 6 फुट 3 इंच थी। नीलांशी पटेल ने बताया कि दस साल पहले जब वह छह साल की थी, तब वह बाल कटाने के लिए गई थी, लेकिन जब हेयर कट हुआ तो उसे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया।

उसी वक्त उन्‍होंने ये फैसला किया कि आगे से वह कभी हेयरकट नहीं लेगी। आज दस साल नीलांशी का यहीं फैसला उन्हें पहचान दिला रहा है। नीलांशी बताती हैं कि वह अपने बालों को सप्‍ताह में केवल एक बार धोती हैं और उन्हें संभालने में उनकी मां मदद करती हैं।

नीलांशी ने बताया कि वह जब भी अपने बाल धोती हैं तो इन्हें सुखाने में आधा घंटा लग जाता है। सूखने के बाद उन्हें व्यवस्थित करने में एक घंटा लगता है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago