Categories: Politics

प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं – डिप्टी सीएम

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य में पंचायत चुनाव फरवरी माह तक करवा लिए जाएंगे। सरकार द्वारा पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, हरियाणा के उद्योगों में प्रदेश के नौजवानों के रोजगार संबंधी 75 प्रतिशत आरक्षण तथा पिछड़ा वर्ग-ए श्रेणी को पंचायत चुनावों में आठ प्रतिशत आरक्षण देने जैसे महत्वपूर्ण बिल राज्यपाल को भेजे गए हैं।

जैसे ही यह बिल राज्यपाल महोदय से पारित होकर सरकार के पास आएंगे, वैसे ही राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव के संबंध में पत्र लिख दिया जाएगा। वे हिसार जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर दे रहे थे।

प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं - डिप्टी सीएम

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए सख्ती को बढ़ाने की आवश्यकता है। हालांकि डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि फिलहाल लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति फिलहाल चिंताजनक है।

ऐसी स्थिति में यदि दिल्ली सरकार हरियाणा से किसी प्रकार का कोई सहयोग चाहती है, तो प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध करवाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई जा रही विभिन्न सावधानियां अपनानी होंगी।

पंजाब में यूरिया की उपलब्धता को लेकर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के किसानों को आ रही परेशानियों के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है क्योंकि पंजाब में रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, इससे निपटने में पंजाब सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago