प्रशासन को नहीं है पुलिसकर्मियों की परवाह, कन्टेनमेंट जोन में बगैर किट के दे रहे हैं ड्यूटी

बिमारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और इस बीच पुलिस प्रणाली की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। लॉकडाउन के समय पुलिस की कन्टेनमेंट जॉन की व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी थी। सर्दी के मौसम में भयावह होती महामारी को रोकने के लिए पुलिस प्रणाली को सक्रीय किया गया है।

मगर पहले की अपेक्षा पुलिस कर्मियों को ज्यादा संसाधनों का टोटा झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि पुलिसकर्मियों को बगैर सुरक्षा किट के ही कन्टेनमेंट जोन में तैनात कर दिया गया है। मौजूदा स्थिति में जिले में 53 कन्टेनमेंट जोन हैं।

प्रशासन को नहीं है पुलिसकर्मियों की परवाह, कन्टेनमेंट जोन में बगैर किट के दे रहे हैं ड्यूटी

इन इलाकों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया हुआ है जहां पुलिस बिना पीपीई किट पहने ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। स्मार्ट सिटी धीरे धीरे हॉटस्पॉट बनती जा रही है, महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो 36,243 से ज्यादा महामारी के मरीज सामने आ चुके हैं।

इनमे से 31,305 ठीक हो चुके हैं जबकि 300 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा कन्टेनमेंट जोन में कार्य व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इन जोन में निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

पर हैरान करने वाली बात यह है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पीपीई किट मुहैया नहीं करवाई गई है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के समय पर पुलिस कर्मियों को मास्क, किट और चश्मे दिए गए थे ताकि वह अपनी सुरक्षा का ध्यान रख सकें।

पर अब बिमारी के बढ़ते समय में पुलिस प्रणाली को यह उपकरण नहीं दिए गए हैं। लॉकडाउन के समय पर पुलिस कर्मियों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए संतरों के साथ साथ भोजन का भी ख़ास ध्यान रखा जा रहा था पर अब ऐसा कुछ नहीं हो पा रहा है।

पुलिस प्रणाली अपनी सुरक्षा के लिए खुद से हि व्यवस्था कर रहे हैं। बिमारी का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी के मौसम से ज्यादा भयावह हालात इस समय पर हो रखे हैं। पर इस समय पर पुलिस प्रणाली की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इस समय पर पुलिस को खुद से ही सैनेटाइजर का इंतजाम करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है लोगों की सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago