Categories: Public Issue

आपका भी है 27 नवंबर तक यात्रा का शेड्यूल तो एक बार री-चेक करें, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

अगर लॉकडाउन के बाद अब आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे थे और आप का शेड्यूल लगभग 27 नवंबर तक है तो एक बार यात्रा करने से पहले अपने शेड्यूल को चेक करना ना भूलें। इसका कारण यह है कि रेलवे विभाग ने कई ट्रेनों को गंतव्य में कार्यों के चलते रद्द कर दिया है।

यही कारण है कि यदि कहीं आपका भी शेड्यूल इन्हें ट्रेनों से मिलता जुलता हुआ तो आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि एक बार अपना शेड्यूल री-चेक करना कतई ना भूले।

आपका भी है 27 नवंबर तक यात्रा का शेड्यूल तो एक बार री-चेक करें, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

जानकारी के मुताबिक इंडियन रेलवे ने 23 नवंबर से 27 नवंबर के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी उत्तर रेलवे विभाग द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया है।

जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल पर लक्सर-हरिद्वार रेल सेक्शन पर फुट-ओवर-ब्रिज तथा गर्डर से संबंधित कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

बताते चलें कि रद्द ट्रेनों में नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। यहां स्पष्ट चेक करिए कैंसल ट्रेनों की पूरी लिस्ट…कहीं आपकी ट्रेन का नंबर भी तो नहीं है इस लिस्ट में-

रेलगाड़ी संख्या 02017/02018 नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 23, 24 तथा 27.11.20 को रद्द रहेगी. इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 02091/02092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24 तथा 27.11.20 को रद्द रहेगी।

रेलगाड़ी संख्या 04887/04888 बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 23, 24 तथा 27.11.20 को रद्द रहेगी. रेलगाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज-देहरादून एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 23.11.20 को रद्द रहेगी। इसके अलावा रेलवे ने गाड़ी संख्या 04114 देहरादून-प्रयागराज एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24.11.20 को रद्द रहेगी।

deepika gaur

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

4 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago