नगर निगम के लिए दर्द का सबब बन गया है नीलम पुल, कबाड़ी ने भी लगा दिया लाखों का चूना

दिल्ली आगरा हाइवे से एनआईटी को जोड़ने वाले नीलम पुल पर लगी आग ने फरीदाबाद के यातायात को खराब कर दिया है। आपको बता दें कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के लिए 24 लाख रूपये का खर्च लग रहा है। जब पुल के नीचे आग लगी उस समय पर पुल के नीचे मौजूद तीन अहम स्तम्भ जलकर खराब हो गए थे। ऐसे में पुल को ठीक करने के लिए काफी पैसे खर्च हो रहे हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि जिस कबाड़ी वाले के ऊपर पुल की जलने को लेकर जुर्माना लगा है तो उसका क्रमांक महज़ 5 हजार रूपये है। कबाड़ी जगदीश के ऊपर नगर निगम प्रणाली द्वारा बस इतना ही जुर्माना लगाया है।

नगर निगम के लिए दर्द का सबब बन गया है नीलम पुल, कबाड़ी ने भी लगा दिया लाखों का चूना

आपको बता दें कि कबाड़ी के खिलाफ एनआईटी थाने ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है पर अब कबाड़ी फरार हो चुका है। आपको बता दें कि घटना के अगले दिन जब नगर निगम की टीम कबाड़ी के घर जुर्माना लेने पहुंची तब वो अपने घर पर मौजूद था।

फरीदाबाद नगर निगम पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है ऐसे में पुल की मरम्मत करवाने के चक्कर में निगम पर और भार उतर आया है। ओवरब्रिज मरम्मत के लिए 12 नवंबर को टेंडर प्रक्रिया शुरू किया गया था। इस टेंडर प्रक्रिया में करीब 24 लाख रूपये लग रहे हैं। नीलम पुल की मरम्मत का काम अब शुरू हो चुका है।

लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान रखते हुए फरीदाबाद कार्य प्रणाली ने कदम उठाया है। यातायात में हो रहे समस्या को ध्यान रखते हुए निगम ने सक्रीय होकर काम शुरू कर दिया है। पर अब इससे निगम की जेब फटने के हालात बन रहे है।

24 लाख का खर्चा नगर निगाम पर भारी पड़ रहा है क्युकि निगम पहले से ही क़र्ज़ में डूबा हुआ है। फिलहाल नीलम पुल पर एक ही लेन को सक्रीय रखा गया है जहां से यातायात को चलाया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago