Categories: India

दिल्ली-हरियाणा के आस पास के इलाकों में आज शाम होगी बारिश, 27 से चलेंगी शीतलहर

बारिश आते ही सबके चैहरे पर खुशियाँ आ जाती है ,क्युकी बारिश की बुँदे अपने साथ लती है खुशियाँ। लेकिन इस बार बारिश की बुँदे ख़ुशी के साथ साथ उदासी के बादल भी ला सकती है। बारिश होने के बाद प्रदुषण के बादलो से तो छुटकारा मिलेगा ही और साथ ही वैश्विक महामारी का दर दुगुना होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।

दिल्ली-हरियाणा के आस पास के इलाकों में आज शाम होगी बारिश, 27 से चलेंगी शीतलहर

दिल्ली-एनसीआर में छाई धुंध और बादलों के बीच मौसम विभाग ने बुधवार शाम को दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।दिल्ली एवं हरियाणा से सटे कुछ इलाको में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार, अगले 2 घंटों में दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों और झुंझुनू, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, शादीपुर-जुलाना, असंध और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी।

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना के कारण 27 नवंबर से 29 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ की श्रेणी में आ गई। राजधानी का एक्यूआई 15 नवंबर तक ‘गंभीर’ की श्रेणी में था, लेकिन इसके बाद इसमें सुधार आया और यह 22 नवंबर तक ‘खराब’ अथवा ‘मध्यम’ की श्रेणी में रहा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ऐप समीर के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 रहा। मंगलवार को एक्यूआई 388, सोमवार को 302, रविवार को 274,शनिवार को 251 , शुक्रवार को 296 और गुरुवार को 283 रहा।

ऐसा ही हाल हरियाणा के फरीदाबाद में भी दिखा। फरीदाबाद में बुधवार को जहां नेशनल हाईवे पर प्रदूषण छाया रहा, वहीं गुरुग्राम शहर में धुंध और प्रदूषण के कारण धूप नहीं निकलने के चलते ठंड भी बढ़ गई।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की निगरानी प्रणाली सफर के अनुसार, बुधवार को एक्यूआई में सुधार के आसार हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago