लड़के ने गांव की लड़की से किया था प्रेम विवाह, लेकिन एक रात में ही उजड़ गया परिवार

लड़के ने गांव की लड़की से किया था 11 माह पहले प्रेम विवाह, लेकिन एक रात में ही उजड़ गया परिवार :- शादी का बंधन पवित्र माना जाता है। शादी के बाद पति पत्नी का रिश्ता विश्वास की बुनियाद पर ही टिका रहता है। विश्वास के चलते पति पत्नी के बीच गहरा प्यार बना रहता है। अब एक ऐसा मामला जहां पत्नी के मरने के बाद पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये पूरा मामला पंजाब के मोगा जिले का है। जहां एक युवक अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करके आया और खुद जहर खाकर सो गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस खुलासा करते हुए बताया कि युवक का नाम विजय कुमार था और विजय कुमार ने प्रेम विवाह किया था। विजय कुमार के पिता हरदेव सिंह ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है।

लड़के ने गांव की लड़की से किया था प्रेम विवाह, लेकिन एक रात में ही उजड़ गया परिवार

जिसमें बताया है कि करीब 11 महीने पहले उनके बेटे विजय कुमार ने गांव में ही रहने वाली जशनदीप कौर के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी से हर कोई खुश था। जशनदीप कौर सात माह की गर्भवती थी। लेकिन अचानक से तबियत खराब होने लगी थी।

जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पत्नी को मरता देख पति सदमे में चला गया था।

उसके बाद उसने पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं वो पत्नी का जाने का गम वो सह नहीं पाया इसीलिए ऐसा कदम उठाया जिससे कि हर कोई हैरान परेशान है।

जी हां अंतिम संस्कार के आने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसकी भी मौत हो गयी।

परिवारवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी फिर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालो को सौप दिया गया। परिवार ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Pehchan Media

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago