Categories: FaridabadGovernment

आफताब ने की डीसी से बात, जमातियों के जाने का रास्ता हुआ साफ

आफताब ने की डीसी से बात, जमातियों के जाने का रास्ता हुआ साफ : विधायक नूंह आफताब अहमद ने राज्य में फसे तब्लीगी जमात के सदस्यों को वापिस उनके घर भेजने के को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव से मुलाकात की और उनकी घर वापसी का रास्ता साफ किया।

डीसी से मुलाकात में आफताब अहमद ने फरीदाबाद में फसे यूपी, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, असम एवं बिहार के तब्लीगी जमातियों को वापिस भेजने के लिए तमाम बंदोबस्त को लेकर बातचीत की और उनके शीघ्र रवाना करने का रास्ता निकाला।

अब जल्द से जल्द इन जमातियों को जिला प्रशासन द्वारा पास जारी कर इनके निजी वाहन या सरकारी वाहन से भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।

विधायक आफताब अहमद ने प्रदेशभर में फसे तब्लीगी जमात से जुड़े तमाम सदस्यों को उनके घर भिजवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की थी।

जमातियों के जाने का रास्ता हुआ साफ

जिसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने देश के अलग-अलग स्थानों से आए तब्लीगी समाज के लोगों को उनके होम टाउन भिजवाने के लिए तमाम इंतजाम अमल में लाने पर सहमति बनी थी।

इसी के तहत श्री आफताब ने फरीदाबाद में फसे तब्लीगी समाज के लोगों की लोकल स्तर पर घर जाने की व्यवस्था को लेकर जिला उपायुक्त से मुलाकात की और उनके घर जाने का रास्ता साफ कराया।

जल्द ही सभी लोगों को व्यवस्था बनाकर यहां से रवाना कर दिया जाएगा। श्री आफताब अहमद ने कहा कि अभी तक तब्लीगी जमात से जुड़े जो भी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए उनको क्वारंटाइन में डाला हुआ था।

क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद उनको यहां पर रोकने का कोई मतलब नहीं है, इस विषय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की गई थी।

उन्होंने सहमति जताते हुए उन तमाम लोगों को जो क्वारंटाइन पीरियड का टाइम पूरा कर चुके हैं, उनके घर भिजवाने के आदेश जारी किए थे।

इस मौके पर उनके साथ महताब अहमद, हाफिज इसाक धौक, मौलवी रमजान सैक्टर-6 ईदगाह आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago