हरियाणा व्यापार मंडल ने की नई सब्जी मंडी बनाने की मांग, क्या फरियाद सुनेगी सरकार

बड़े शहर में रहने वाले लाखों की संख्या के लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए सिर्फ एक मंडी पर्याप्त नहीं है। आपूर्ति की ऐसी ही परेशानी से जूझ रहा है हरियाणा का पानीपत शहर जहां हरियाणा व्यापार मंडल ने प्रशासन से एक और नई सब्जी मंडी बनाने की फरियाद की है। दरअसल, हरियाणा व्यापार मंडल ने सनौली रोड और मॉडल टाउन में भी एक-एक सब्जी मंडी बनाने की मांग की है।

हरियाणा व्यापार मंडल ने की नई सब्जी मंडी बनाने की मांग, क्या फरियाद सुनेगी सरकार

हरियाणा व्यापार मंडल ने सरकार से सनौली रोड सब्जी मंडी में ही फुटकर विक्रेताओं को जगह देने की भी मांग की है। जिससे सेक्टर 11, 12, सेक्टर 24, सेक्टर 25 और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के साथ ही वार्ड 9, 10, 11, 14 और 15 में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा। मंडल के चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता जिला प्रधान राकेश चौक आदि ने ऑनलाइन मीटिंग कर इस बात पर एकमत बनाई और सीएम के नाम मांग पत्र भेजा। चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता का कहना है कि एक ही सब्जी मंडी से 8 से 10 लाख लोगों की जरूरत पूरी नहीं की जा सकती और इसी के लिए उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजते हुए अपनी परेशानी साझा की है।

रोशन लाल गुप्ता का कहना है कि शहर की आबादी 8 से 10 लाख के करीब है और इसलिए सरकार को भविष्य के बारे में सोचते हुए एक नई मंडी बनाने की योजना के बारे में विचार करना चाहिए। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अनाज मंडी के पास सब्जी मंडी बनाने से पूरे शहर का काम नहीं चलेगा। उससे बड़ी मंडी ही रहने दी जाए और शहर में दो और मंडी बनाई जाए शहर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता ने सीएम से यह मांग रखी है।

पानीपत जैसा हाल हरियाणा के फरीदाबाद शहर का भी है जहां एक डबुआ क्षेत्र की सब्जी मंडी करीब पूरे शहर की सब्जी की जरूरत को पूरी करती है। डबुआ सब्जी मंडी में छोटे-बड़े होलसेल विक्रेता, थोक विक्रेता, रिटेल विक्रेता, फुटकर सब्जीवाले और अन्य छोटे दुकानदार अपनी दुकान और रेडी लगाकर सब्जी का लेन देन और व्यापार करते हैं। एनआईटी क्षेत्र, डबुआ कॉलोनी आसपास के इलाके के लोग भी डबुआ सब्जी मंडी में ही आकर सब्जियां खरीदते हैं। ऐसे में अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बात व्यवस्था और स्वच्छता की करें तो डबुआ की सब्जी मंडी में कोई व्यवस्था और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता।

प्रशासन ने भी डबुआ सब्जी मंडी की स्थिति सुधारने पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जहां एक और सामाजिक दूरी और गाइडलाइन फॉलो करना आज के समय में अति आवश्यक और अनिवार्य हो गया है। वहीं डबुआ कॉलोनी में सब्जी मंडी में ऐसी कोई गाइडलाइन और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाता। मौजूदा समय को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को स्थिति को सुधारने के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाने चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago