Categories: Politics

इनेलो नेता के बड़े सुपुत्र की बारात के लिए बठिंडा एयरपोर्ट से चार्टेड पलेन ने भरी उड़ान

अनलॉक प्रक्रिया शुरू होते ही शादियों की शहनाई चारों और गूंजने लगी है। जहां पिछले साल यानी जनवरी में दस्तक दिए संक्रमण के चलते कई शादियां रद्द हो गई थी अब उन्हें सावधानी बरतते हुए करवाई जा रही है। इसी कड़ी में अब नेताओं का नाम भी शामिल होने लगा है हम बात कर रहे हैं इनेलो नेता अभय सिंह की। दरअसल, इनेलो नेता के बड़े सुपुत्र कर्ण की बारात शुक्रवार को निकली।

सर्वप्रथम बारात उड़न खटोला से होते हुए गुरुग्राम पहुंची। वहीं शाम को करीब 6:30 बजे बठिंडा एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से उड़ान भरी। जैसा कि हरियाणा सरकार द्वारा जहां सर्वाधिक कोरोनावायरस के मामले पाए जा रहे हैं वहां कम लोगों की उपस्थिति में सभी समारोह आयोजित कराने की आदेश दिए गए हैं।

इनेलो नेता के बड़े सुपुत्र की बारात के लिए बठिंडा एयरपोर्ट से चार्टेड पलेन ने भरी उड़ान

इन जिलों में फरीदाबाद का नाम भी शामिल था जिसके चलते बरात में केवल 50 लोग ही शामिल हो पाए। बारात में मुख्य रूप से पूर्व सीएम ओपी चौटाला के छोटे भाई बिजली मंत्री रणजीत सिंह, भतीजे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल का परिवार शामिल है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर पश्चात पारिवारिक सदस्य ने बठिंडा एयरपोर्ट पर प्रस्थान किया। इससे पहले तेजाखेड़ा फार्म में कर्ण की सेहरा बंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। फार्म हाऊस में 26 नवंबर रात को विवाह से संबंधित कार्यक्रम हुआ था।

जिसमें अभय सिंह, दूल्हे कर्ण तथा छोटे बेटे अर्जुन जमकर झूमे थे। बता दें, कर्ण की शादी दिल्ली निवासी जसविंद्र सिंह बुल की बेटी ऐश्वर्या से होने जा रही है। 30 नवंबर को अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन की थी शादी है।

तेजाखेड़ा फार्म हाऊस में सुबह 11 बजे सेहरा बंदी हो गई थी। जिसके बाद में दोपहर 12 बजे बाई रोड बारात दिल्ली जानी थी। उधर, किसान आंदोलन तथा दिल्ली में कोरोना के कारण उपजे हालातों के मद्देनजर रोड से जाने का कार्यक्रम रद करना पड़ा। वहीं कार्यक्रम दिल्ली से गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया। डबवाली में पुलिस नाका तोड़कर निकाल गये। ऐसे में डबवाली-बठिंडा रोड क्लीयर हो चुकी थी। चौटाला परिवार गाडिय़ों से बठिंडा पहुंचा था।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago