Categories: Politics

कृषि अध्यादेश , सड़कों पर दिखा विरोध प्रदर्शन, सीएम ने क्यों कहा राजनीति छोड़ दूंगा

केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया कृषि अध्यादेश केंद्र सरकार के लिए गले की फांस बनता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे लेकर जहां देशभर में किसानों का प्रदर्शन तूफान की तरह बढ़ता जा रहा है। वही नेताओं में खींचतान का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, जहां इस अध्यादेश का विरोध प्रदर्शन किसानों द्वारा जमकर हो रहा है तो वही सोशल मीडिया पर 2 राज्यों के सीएम एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिनमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल है।

कृषि अध्यादेश , सड़कों पर दिखा विरोध प्रदर्शन, सीएम ने क्यों कहा राजनीति छोड़ दूंगा

दरअसल, गुरुवार की सुबह जब ट्विटर के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रश्न करते हुए पूछा कि किसानों को आखिर दिल्ली जाने से क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों पर क्रूरता से बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।

उन्होंने यह भी लिखा कि यह दुखद है कि संविधान दिवस के मौके पर किसानों के संवैधानिक अधिकार को इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहीं कैप्टन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे किसानों को अपने राज्य से गुजरने दें और किसानों का गुस्सा न भड़काएं। साथ ही यह भी लिखा कि किसानों को उनकी आवाज शांति से दिल्ली ले जाने दें।

करीब दो महीने से किसान बिना किसी समस्या के पंजाब में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ताकत का सहारा लेकर किसानों को क्यों उकसा रही है। कैप्टन ने सवाल किया कि क्या किसानों को सार्वजनिक राजमार्गों से शांति से गुजरने का अधिकार नहीं है।

पलटवार करते हुए हरियाणा सरकार ने कुछ ऐसे दिया जबाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि ‘कैप्टन अमरिंदर जी, मैंने पहले भी कहा और अब दोबारा कह रहा हूं कि अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई आंच आई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। कृपा कर किसानों को भड़काना बंद कर दें।’

एक अन्य ट्वीट में मनोहर लाल ने लिखा कि ‘मैं तीन दिन से आपसे बात करने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन आप इससे दूर रहने का फैसला किया। इससे यह पता चलता है कि आप किसानों के मुद्दे पर कितना गंभीर हैं। आप सिर्फ ट्वीट कर रहे हैं और बातचीत से भाग रहे हैं।

तीसरे ट्वीट में मनोहर लाल ने कहा कि ‘आपके झूठ और प्रोपोगैंडा का वक्त खत्म हो गया है। लोगों को अपना असली चेहरा देखने दीजिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं लोगों के जीवन से ना खेलें और कोरोना महामारी के वक्त ऐसी सस्ती राजनीति से बचें।’

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago