स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में विकास के अधूरे वादे, उड़ा रहे हैं नगर निगम का मजाक

एक तरफ नगर निगम फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के झूठे वादे करता है और दूसरी ओर सच्चाई कुछ और ही है। नगर निगम इन दिनों आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सभी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। सड़कों पर धूल मिट्टी पड़ी है तो कहीं पूरी सड़क गड्ढों से भरी है और यही कारण है कि फरीदाबाद में सड़क हादसे दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में विकास के अधूरे वादे, उड़ा रहे हैं नगर निगम का मजाक

इतना ही नहीं सड़क के कोनों में जमी पड़ी मिट्टी प्रदूषण का मुख्य कारण है। राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने वाली कंपनी एनएचएआई की लापरवाही की वजह से वाहन चालकों का सफर सुरक्षित नहीं रहा है। अहम बात यह है कि दिल्ली से पलवल की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को दो जगह सड़क पर टोल टैक्स देना पड़ता है। इसके बावजूद भी अधिकारी सुरक्षित सफर नहीं कर पा रहे हैं ऐसा ही हाल फरीदाबाद हार्डवेयर चौक डबुआ सब्जी मंडी को जोड़ने वाली सड़क है।

गड्ढों से भरी पूरी सड़क से गुजरने वाले यात्रियों का हाल भी बेहाल हो जाता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस जर्जर हालत में और सड़क इस समय पड़ी है। कई बार मिट्टी पर वाहन फिसल चुके हैं। चौपाया वाहन भी मिट्टी पर चढ़ने के साथ असंतुलित हो जाते हैं। परेशानी सिर्फ इतनी ही नहीं है स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से भी रात के अंधेरे में कई सड़क हादसे अब दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

कैली अंडरपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे इस तरह मिटटी जमा है कि जिससे दोपहिया वाहन कई बार दुर्घटना के शिकार हुए हैं। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक धीरज सिंह का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और ना ही किसी ने इसकी शिकायत उन तक पहुंचाई अब इस मिट्टी को साफ करने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा और राजमार्ग पर वाहन चालकों के सुरक्षित सफर के लिए प्रयासरत रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago