शुरू होने वाली है झाड़सेंतली फ्लाईओवर की सेवाएं, लंबा इंतज़ार होगा ख़त्म

फरीदाबाद शहर प्रगति और उन्नति के पथ पर अग्रसर है इसका उपयुक्त उदाहरण है राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाड़सेंतली फ्लाईओवर का निर्माण। लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाड़सेंतली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा होने को आ ही गया। साल 2014 से ही झाड़सेंतली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा था और स्थानीय लोगों को इस फ्लाईओवर से सफर करने का इंतज़ार था। अब इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म होने वाली हैं।

शुरू होने वाली है झाड़सेंतली फ्लाईओवर की सेवाएं, लंबा इंतज़ार होगा ख़त्म

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर को पूरी तरह से वाहन चालकों को समर्पित करने से पूर्व कमियों को ठीक किया जा रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में विधिवत रूप से ट्रैफिक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग को 2014 में छह लेन बनाने का काम शुरू किया गया था। लोगों की सुविधा और सफर सुगम करने के मकसत से यह कार्य शुरू हुआ था और आज अंजाम तक पहुंचे वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही गांव झाड़सेंतली के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

पहले गांव में राजमार्ग की जमीन पर बने ग्रामीणों के निर्माण को हटाना बाधा बना हुआ था। जब निर्माण तोड़ दिए, तो निर्माण कार्य शुरू हुआ। एनएचएआइ नामक एक कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। कुछ दिनों में इसे पूरी तरह से वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा, तो पूरी तरह से राहत मिल जाएगी और पलवल और बल्लभगढ़ के बीच का सफर सुहाना होगा।

एनएचएआइ परियोजना प्रबंधक धीरज सिंह का कहना है कि फ्लाईओवर बन कर तैयार है और जल्द ही आम जनता के लिए इसे खोला जाएगा। पेंट करने का काम चल रहा है जिसके खत्म होते ही जनता इसका लुफ्त उठा पाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर इसका विधिवत रूप से उद्घाटन कर वाहन चालकों को समर्पित कर देंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago